फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP could not exert strength in Mirzapur, Kalan, BJP won

मिर्जापुर, कलान में ताकत नहीं लगा सकी सपा, जीत गई भाजपा

Sat, 12 Mar 2022 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
SP could not exert strength in Mirzapur, Kalan, BJP won
जलालाबाद के भाजपा विधायक हरिप्रकाश वर्मा का फूल मालाओं से स्वागत करते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत में जातीय समीकरण के अलावा कानून व्यवस्था और राशन वितरण का असर नजर आया। सपा के गढ़ कलान व मिर्जापुर क्षेत्र में भी भाजपा अपने प्रतिद्वंद्वी सपा को बराबर टक्कर देती नजर आई। इस क्षेत्र में भाजपा से बड़ी लीड न ले पाने के कारण 24वें राउंड के बाद जैसे ही जलालाबाद ब्लाक के वोट खुलने शुरू हुए तो बाजी सपा के हाथों से खिसकनी शुरू हो गई। अंतिम परिणाम आया तो भाजपा पहली बार जलालाबाद में कमल खिलाने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन

कलान क्षेत्र में यादव और मिर्जापुर में कुशवाहा बिरादरी की खासी तादाद है। कलान के कई ऐसे बूथ रहे, जहां भाजपा को नाममात्र के वोट मिले। इसके बाद भी सपा प्रत्याशी अधिकतम चार हजार वोट से ज्यादा की लीड नहीं ले सके। मिर्जापुर में भी दोनों के बीच लड़ाई कांटे की बनी रही और वोट का अंतर कम होने लगा। 24वें राउंड के बाद यह अंतर कम होकर करीब एक हजार पर पहुंच गया। कलान के बाद मिर्जापुर क्षेत्र की गिनती पूरी होने के बाद भी वोट का अंतर काफी कम रहना सपा की हार का कारण बन गया।
विज्ञापन

भाजपा के लिए पहले से ही मुफीद माने जा रहे जलालाबाद नगर की गिनती जैसे ही शुरू हुई, पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी हरिप्रकाश वर्मा ने अंतर को पाटकर आगे बढ़ना शुरू कर दिया। जलालाबाद के बाद अल्हागंज इलाके के शेष बचे सात राउंड तक सपा प्रत्याशी नीरज कुशवाहा आगे नहीं निकल पाए। माना जा रहा है कि कलान और मिर्जापुर इलाके में जातीय समीकरण पक्ष में न होने के बाद भी भाजपा को लाभ मिला। दरअसल, बसपा प्रत्याशी अनिरुद्ध यादव की बिरादरी में सेंधमारी से सपा को नुकसान हुआ और भाजपा को अप्रत्यक्ष फायदा। वहीं, गरीबों को मिल रहे राशन के कारण काफी वोट भाजपा की ओर चला गया। अपने गढ़ में अपेक्षानुसार प्रदर्शन न कर पाने का खामियाजा सपा प्रत्याशी को उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम परिणाम
हरिप्रकाश वर्मा भाजपा 99609
नीरज मौर्य सपा 95037
अनिरुद्ध सिंह बसपा 16057
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed