फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Son shot dead step mother in Shahjahanpur in property dispute

Murder: डेढ़ महीने पहले ब्याह कर आई दूसरी मां की गोली मारकर की हत्या, छोटे भाई संग ऐसी हरकत न हुई बर्दाश्त

Tue, 26 Jul 2022 08:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 26 Jul 2022 08:38 PM IST
सार

पिता सुरेंद्र और सौतेली मां पूनम की शादी के बाद से ही आरोपी शोभित का घर में संपत्ति को लेकर विवाद होता रहता था। सोमवार रात करीब नौ बजे शोभित का सौतेली मां पूनम देवी से विवाद होने लगा। विवाद को लेकर शोभित अपने पिता सुरेद्र कुमार की बंदूक उठा लाया और पूनम देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। 

विज्ञापन
Son shot dead step mother in Shahjahanpur in property dispute
आरोपी शोभित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले के पुवायां में सोमवार रात मोहल्ला देवस्थान निवासी पूनम देवी की हत्या उनके ही सौतेले बेटे शोभित ने की थी। पूनम के नाम मंगलवार को एक प्लॉट का बैनामा होना था। शोभित इसका विरोध कर रहा था। इसी विवाद में शोभित ने सोमवार रात पिता की लाइसेंसी बंदूक से मां को गोली मार दी थी।

विज्ञापन


देवस्थान निवासी सुरेंद्र कुमार तिवारी होमगार्ड हैं। उनकी पहली पत्नी मीरा देवी की मृत्यु चार वर्ष पहले हो गई थी। सुरेंद्र कुमार अपने 24 वर्षीय शादीशुदा बेटे शोभित तिवारी, बेटी अंजली (12) और बेटे अजय (8) के साथ घर पर रहते हैं। एक बेटी संतोष देवी की शादी हो चुकी है। डेढ़ महीने पहले सुरेंद्र तिवारी की शादी पुवायां के ही मोहल्ला तिराहा बाजार निवासी 37 वर्षीय पूनम देवी से हुई थी। पूनम देवी की इससे पहले शादी गांव नाहिल में हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद पहले पति से वह अलग हो गईं थी।

विज्ञापन

सुरेंद्र और पूनम की शादी के बाद से ही शोभित का घर में संपत्ति को लेकर विवाद होता रहता था। सोमवार रात करीब नौ बजे शोभित का सौतेली मां पूनम देवी से विवाद होने लगा। विवाद को लेकर शोभित अपने पिता सुरेद्र कुमार की बंदूक उठा लाया और पूनम देवी को गोली मार दी। इसके बाद वह बंदूक सहित मौके से भाग गया। परिवार के लोग पूनम देवी को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूनम देवी के भाई रामजी शुक्ला ने शोभित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि पुवायां में जिंद बाबा स्थान के पास बाग से शोभित को पकड़ लिया गया है। उसके पास से बंदूक भी बरामद कर ली गई है। शोभित से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन

भाई को थप्पड़ मारने का बदला...सौतेली मां को मार दी गोली
शोभित ने पूछताछ में बताया है कि घर के एक कमरे में पिता, सौतेली मां और दूसरे कमरे में वह पत्नी निशि के साथ रहता है। सौतेली मां से आए दिन छोटी बातों पर उसका विवाद होता रहता था। सोमवार को सौतेली मां का एक भाई उनके घर आया था और उन्होंने किसी बात को लेकर उसके छोटे भाई अजय को थप्पड़ मार दिया था। शाम को घर जाने पर अजय ने उसे जानकारी दी।

छोटे भाई को थप्पड़ मारे जाने की बात पर होने लगा विवाद
छोटे भाई अजय को थप्पड़ मारे जाने की बात जब उसने अपनी सौतेली मां से पूछी कि उनके भाई ने उसे थप्पड़ क्यों मारा है? इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इसके बाद उसने पिता की बंदूक से सौतेली मां को गोली मार दी। उधर, पूनम देवी के भाई रामजी ने बताया कि उनके बहनोई ने पुवायां में एक प्लॉट लिया था और मंगलवार को प्लॉट का बैनामा पूनम के नाम होना था, इसी खुन्नस में शोभित ने उनकी बहन की हत्या कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed