फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Some people are misusing Ayushman scheme: Dr. Aggarwal

आयुष्मान योजना का कुछ लोग कर रहे दुरुपयोग : डॉ. अग्रवाल

Mon, 09 Dec 2024 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 09 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Some people are misusing Ayushman scheme: Dr. Aggarwal
शाहजहांपुर में आईएमए के पदा​धिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते अति​​थि। संवाद
शाहजहांपुर। आयुष्मान योजना का कुछ कार्डधारक दुरुपयोग कर रहे हैं। वह कार्ड लेकर आते हैं और डॉक्टर से बिल बनाने के साथ शेष रुपये की मांग करते हैं, जबकि दो साल से सरकार ने डॉक्टरों का योजना के तहत भुगतान नहीं किया है। डॉक्टरों का करोड़ों रुपये बकाया है। इसके चलते हरियाणा और पंजाब के बाद यूपी के कुछ डॉक्टरों ने भी योजना के तहत उपचार बंद कर दिया है।
विज्ञापन

ये बातें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पहले निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पीके अग्रवाल ने कैंट स्थित शाह क्लब में अपने अभिनंदन कार्यक्रम में कहीं। कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कमीशन आए दिन मानकों की अनदेखी कर मेडिकल कॉलेज खुलवा रहा है। कॉलेज के नाम पर भवन बना दिए, पर पढ़ाने वाले उपलब्ध नहीं हैं। प्लास्टिक की डमी के सहारे सिखाया जा रहा है। गूगल पर देखकर पढ़ाई हो रही है। इसका परिणाम आने वाले दिनों में जनता को भुगतना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने आए दिन डॉक्टरों पर होने वाले हमलों पर चिंता जताते हुए कहा कि डॉक्टरों को खतरा होने के चलते पोस्ट पीजी में मात्र 14 प्रतिशत लोगों ने सर्जरी विभाग को चुना है। यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में कुशल सर्जन मिलना मुश्किल हो जाएंगे। हमलों की वजह से डॉक्टर खतरा लेने के लिए तैयार नहीं हैं। इसे लेकर भारत सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अग्निशमन विभाग पर मानकों की जांच के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि घटना सरकारी अस्पतालों में होती है और परेशान निजी अस्पताल संचालक किए जाते हैं। वर्षों पहले बने अस्पतालों में चौड़ी सड़क, अंडरग्राउंड पानी का टैंक अब कैसे बन सकता है। अग्निसुरक्षा के नाम पर राहत दी जाए।
डॉ. पीके अग्रवाल ने बिना डॉक्टरों वाले अस्पतालों का मुद्दा उठाया। बोले कि अनगिनत अस्पताल बन गए। उनके चैंबर पर डॉक्टर की डिग्री लगी है, पर अस्पताल वार्ड बॉय और टेक्नीशियन चला रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी हाथ खड़े कर देते हैं। घटना होने पर कागज पूरे होने पर उनका कुछ नहीं बिगड़ता है, पर मरीज का बिगड़ जाता है। इससे पहले आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एसके जैन व डॉ. यूडी कपूर ने डॉ. पीके अग्रवाल काे फूलमाला पहनाकर अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया।
-------------
जिले के आईएमए को मिले आठ अवार्ड
-गत वर्ष हुईं विभिन्न गतिविधियों में आईएमए को आठ अवार्ड दिए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के अधिवेशन के लिए डॉ. एसके जैन को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। इनके अतिरिक्त गत वर्ष के अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक, सचिव डॉ. गौरव मिश्रा, डॉ. दीपा सक्सेना, डॉ. ब्रजेंद्र सक्सेना, डॉ. आनंद अग्रवाल, डॉ. विकास टंडन, डॉ. माया प्रकाश को ब्रांच के उत्कृष्ट कार्याें के लिए पुरस्कृत किया। संचालन डॉ. मोहित मोहन ने किया।

---------
आओ गांव चले की ओर अभियान चलाएगी आईएमए
-प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सेवा कार्य से जुड़ते हुए आओ गांव चले अभियान को चलाया जाएगा। इसके गांव को गोद लेकर नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। करीब 85 में 55 ब्रांच में यह अभियान शुरू हो गया। यहां भी जल्द शुरू कराएंगे। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के उपचार के लिए 20 प्रतिशत बेड आरक्षित किए हैं। यहां पर मात्र दवा का खर्च देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed