फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Soldiers captured in pantry car of Howrah-Amritsar Mail

हावड़ा-अमृतसर मेल के पैंट्री कार में सिपाहियों ने किया कब्जा

Wed, 29 Jun 2022 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
Soldiers captured in pantry car of Howrah-Amritsar Mail
शाहजहांपुर। हावड़ा-अमृतसर मेल के पैंट्री कार में सिपाहियों ने कब्जा कर लिया। कंट्रोल के आदेश पर रोजा में ट्रेन को रोककर सिपाहियों को उतारा गया। इस बीच कुछ सिपाहियों से जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

मंगलवार को 13006 अमृतसर हावड़ा मेल लखनऊ की ओर जा रही थी। पंजाब मेल में खाद्य निरीक्षक त्रिलोकचंद नमूना लेने के लिए घुसे थे, लेकिन पैंट्री कार में सिपाहियों ने कब्जा कर रखा था। उनको निकलने की जगह नहीं मिलने पर कंट्रोल को जानकारी दी। कंट्रोल के आदेश पर रोजा में सुबह 8 बजे ट्रेन को रोका गया। आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने पैंट्री कार में चल रहे सिपाहियों को उतारा।
विज्ञापन

वहीं, सचल दल ने कुछ सिपाहियों की रसीद काट दी। बाद में खाद्य निरीक्षक त्रिलोकचंद ने कोल्ड ड्रिंक, कुरकुरे और बिस्कुट के सैंपल भरे। इसके बाद ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हुई। इस बीच करीब 10 मिनट ट्रेन रोजा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि पंजाब मेल में सिपाहियों का कब्जा था। सिपाहियों को उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ घंटे की देरी से आई सत्याग्रह एक्सप्रेस
शाहजहांपुर। गाड़ी संख्या 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस मंगलवार को सुबह 8 बजे आई। जबकि ट्रेन के आने का निर्धारित समय रात एक बजे है। इस तरह से ट्रेन अपने निर्धारित समय से आठ घंटा लेट रही। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि रक्सौल से ही ट्रेन को देरी से चलाया गया था, जिस कारण लेट हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed