फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Snowfall in the mountains is expected to increase the impact of winter.

Shahjahanpur News: पहाड़ों में हुई बर्फबारी से सर्दी का असर बढ़ने का अनुमान

Wed, 22 Oct 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in the mountains is expected to increase the impact of winter.
शाहजहांपुर। बादल छाए रहने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई है। उत्तरी हवा चल रही है। इससे मौसम में बदलाव आने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि उत्तरी हवा चल रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। बादल छाए हुए और वायुदाब 12 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 54 प्रतिशत है। इसके असर से वातावरण में नमी कम है। संभावना है कि उत्तरी हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। इससे सर्दी का असर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed