{"_id":"666635e6ac5123d8f90467e4","slug":"smartphone-explodes-while-watching-reels-youth-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-120212-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रील्स देखते समय स्मार्टफोन फटा, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रील्स देखते समय स्मार्टफोन फटा, युवक घायल
Mon, 10 Jun 2024 04:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
फटा मोबाइल दिखाते पप्पू गौतम। संवाद
खुटार (शाहजहांपुर)। सोशल मीडिया पर रील्स देखते समय अचानक स्मार्ट फोन फट गया। हादसे में एक युवक मामूली रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि मोबाइल फोन बात करते समय नहीं फटा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
मोहल्ला सरोजनी नगर निवासी पप्पू गौतम ने बताया कि शनिवार शाम वह अपने घर पर ही मोबाइल फोन से सोशल मीडिया पर पोस्ट और रील्स देख रहे थे। अचानक उन्हें मोबाइल फोन तेजी से गर्म होने का एहसास हुआ तो उन्होंने फोन बंद करके रख दिया। इस बीच फोन से धुआं निकलने लगा और धमाके के साथ फट गया। इससे वह मामूली रूप से घायल हो गए। आवाज सुनकर परिजन भी मौके पर आ गए। इसके बाद उन्होंने जले फोन को उठाकर पानी में डाल दिया। मोबाइल फटने से घर के लोग काफी देर तक दहशत में रहे। पप्पू ने बताया कि उन्होंने मोबाइल फोन को चार्जिंग पर भी नहीं लगाया हुआ था, फिर भी फट गया।
हमेशा कंपनी की ही बैटरी डलवाएं
पुवायां। मोबाइल फोन विशेषज्ञ मोईन खान ने बताया कि बैटरी और चार्जिंग पार्ट्स खराब होने पर लोग सस्ते के चक्कर में लोकल डलवा लेते हैं, जो मोबाइल फटने का कारण बन सकते हैं। हमेशा कंपनी की बैटरी और पार्ट्स डलवाने चाहिए। ज्यादा गर्म स्थान पर मोबाइल चार्ज करना, बैटरी डाउन न होने के बाद भी बार-बार चार्जिंग पर लगाना भी फोन फटने का कारण हो सकता है। मोबाइल चार्ज होते समय बात न करें और न ही चलाएं। गर्मी में मोबाइल कवर उतार दें और मोबाइल गर्म हो रहा हो तो मैकेनिक को दिखाएं। सावधानी बरतने से मोबाइल को फटने से बचाया जा सकता है। संवाद