{"_id":"6a4ce399a4bc14e0aa0982f9","slug":"slogans-for-environmental-conservation-echoed-during-the-green-resolve-run-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-178293-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हरित संकल्प दौड़ में गूंजे पर्यावरण संरक्षण के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हरित संकल्प दौड़ में गूंजे पर्यावरण संरक्षण के नारे
विज्ञापन
स्वामी शुकदेवानंद यूनिवर्सिटी में पौधरोपण करते कुलपति प्रो.पीबी सिंह। स्रोत: विश्वविद्यालय
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की यूपी एनसीसी कंपनी की ओर से मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से हरित संकल्प दौड़ व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कुलपति ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कुलपति प्रो. पीबी सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है और युवाओं की भागीदारी से ही हरित भारत का सपना साकार हो सकता है। वित्त अधिकारी अर्चना त्रिपाठी ने अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल पर बल दिया। कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने एनसीसी कैडेटों के अनुशासन की सराहना की। क्षेत्रीय वन अधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद ने सभी से जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया। इसके बाद हरित संकल्प दौड़ विभिन्न मार्गों से गुजरी। कुलपति ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी रोपे।
एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. आलोक कुमार सिंह, प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. आलोक मिश्रा, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्रो. पूनम, प्रो. कमलेश गौतम, डॉ. शिशिर शुक्ला, डॉ. प्रांजल शाही आदि मौजूद रहे।