{"_id":"62bca1548f229d12bb2c5bdb","slug":"slight-drizzle-in-the-morning-clouds-kept-craving-for-rain-throughout-the-day-shahjahanpur-news-bly489872333","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह मामूली बूंदाबांदी के बाद दिनभर बारिश को तरसाते रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह मामूली बूंदाबांदी के बाद दिनभर बारिश को तरसाते रहे बादल
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बुधवार को आसमान दिन भर बादलों से घिरा मगर बारिस नही हुई । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बुधवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान रात में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री घटकर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिनभर बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री घटकर 32.5 डिग्री हो गया, लेकिन बारिश नही होने से जनजीवन को मायूसी हाथ लगी।
मौसम में बदलाव के संकेत मंगलवार सुबह से ही मिल रहे थे। शाम तक चौतरफा घने बादल छाए और दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवा की गति बढ़ी तो मौसम से उमस पूरी तरह गायब हो गई और बारिश के आसार बन गए। सुबह तक हवा चलने का क्रम जारी रहने से मौसम खुशगवार बना रहा। सुबह करीब सात से नौ बजे के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन बाद में तेज हवा चलने से बादल छिटकने लगे।
इससे बारिश की संभावना टल गई, लेकिन पारा लुढ़कने से उमस व गर्मी से बेहाल जनजीवन को काफी राहत मिली। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि वायुदाब सामान्य से करीब 25 अंक नीचे बना हुआ है जो कि मध्यम से भारी वर्षा होने का संकेत है। उन्होंने बताया कि बूंदाबांदी से आद्रता बढ़कर 73 प्रतिशत हो गई है और इसमें कोई कमी नहीं आने पर बृहस्पतिवार को भी सुबह से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हवा की गति धीमी पड़ने पर बारिश की शुरुआत हो सकती है।