फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six vehicles collided in the fog, killing three drivers and injuring six others.

Shahjahanpur News: कोहरे में भिड़े छह वाहन, तीन चालकों की मौत, छह घायल

Sun, 18 Jan 2026 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Six vehicles collided in the fog, killing three drivers and injuring six others.
मीरानपुर कटरा में खैरपुर चौराहा पर हुए हादसे के बाद हाइड्रा मशीन से हटाते क्षतिग्रस्त टैंकर। सं
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। जलालाबाद हाईवे पर शनिवार सुबह घने कोहरे में छह वाहन भिड़कर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद सड़क पर खड़े होकर बात कर रहे टैंकर चालक संभल जिले के थाना कुंदरकी क्षेत्र के राजीखेड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय राजपाल व बिजनौर जिले के थाना धामपुर क्षेत्र के निदरू गांव निवासी 55 वर्षीय नसीम अहमद को एक अन्य ट्रक ने कुचल दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। जबकि वाहनों के भिड़ने से घायल ट्रक चालक बरेली के मीरगंज निवासी 32 वर्षीय निहालुद्दीन की बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसों में छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे खैरपुर चौराहे पर घने कोहरे में जलालाबाद और फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। अचानक ब्रेक लेने से जलालाबाद की ओर से आ रहे आगे-पीछे चल रहे दो टैंकर व उसके पीछे चल रही इको वैन व बोलेरो भी टकरा गईं। भीषण हादसे के बाद टैंकर चालक राजपाल और नसीम अहमद नीचे उतरकर सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत करने लगे। तभी धान से भरे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। दोनों टैंकर चालकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों से घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, हादसे में बरेली जिले के थाना मीरगंज निवासी ट्रक चालक निहालुद्दीन, रामपुर जिले के थाना कैमरी क्षेत्र के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी ट्रक चालक इकबाल, मदनापुर के सुजावलपुर गांव निवासी बोलेरो चालक विनोद कुमार सिंह व उसमें सवार गर्भवती संरचना सिंह, जलालाबाद के बरुआ गांव निवासी इकाे वैन चालक गुड्डू और कोना याकूबपुर गांव निवासी अजीत कुमार व रोहित सिंह घायल हो गए। दोपहर बाद हादसे में घायल बरेली के मीरगंज निवासी निहालुद्दीन ने बरेली के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ज्योति यादव ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
-----------
झपकी ने तीन लोगों की छीनी जिंदगी... उजाड़ दी दुनिया

मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। खैरपुर चौराहा के पास ट्रक के चालक को झपकी आने के बाद कोहरे के कारण छह वाहन टकरा गए। इसके बाद करीब 30 मिनट तक जलालाबाद मार्ग जाम रहा। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह जाम खुलवाया।
घायल ट्रक चालक इकबाल ने बताया कि वह फर्रुखाबाद की ओर से खाली ट्रक लेकर आ रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक का चालक गलत दिशा में आकर उनके ट्रक से टकरा गया। सामने से आ रहा ट्रक का चालक नींद की झपकी आने से संतुलन खो बैठा और ट्रक आमने-सामने टकरा गए।

अचानक ब्रेक लगाने से चार अन्य वाहन भी टकरा गए। हादसे के बाद संभल के राजपाल व बिजनौर के नसीम सड़क किनारे बात कर रहे थे। ऐसे में ट्रक की चपेट में आ गए। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और हादसे में घायल सात लोगाें को सीएचसी भिजवाया। जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान ट्रक चालक निहालुद्दीन की बरेली में मौत हो गई।
--

गर्भवती महिला को निजी अस्पताल ले गए परिजन
मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुजावलपुर निवासी मनजीत सिंह की पत्नी संरचना सिंह गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर उनको बोलेरो कार से खैरपुर स्थित अस्पताल लाया जा रहा था। चौराहे पर हादसा हो गया। परिजन गर्भवती संरचना सिंह को दूसरे वाहन से निजी अस्पताल ले गए। बोलेरो चालक विनोद को हल्की चोट आई हैं।

--
हाइड्रा मशीन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया

शनिवार सुबह वाहनों के टकराने से खैरपुर चौराहे पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। सीओ तिलहर ज्योति यादव मौके पर पहुंचीं। कटरा इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने हाइड्रा मशीन बुलवाकर हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को चौराहे से हटवाया और यातायात को सुचारू कराया। तब जाकर लोगों को राहत मिली।

मीरानपुर कटरा में खैरपुर चौराहा पर हुए हादसे के बाद हाइड्रा मशीन से हटाते क्षतिग्रस्त टैंकर। सं

मीरानपुर कटरा में खैरपुर चौराहा पर हुए हादसे के बाद हाइड्रा मशीन से हटाते क्षतिग्रस्त टैंकर। सं

मीरानपुर कटरा में खैरपुर चौराहा पर हुए हादसे के बाद हाइड्रा मशीन से हटाते क्षतिग्रस्त टैंकर। सं

मीरानपुर कटरा में खैरपुर चौराहा पर हुए हादसे के बाद हाइड्रा मशीन से हटाते क्षतिग्रस्त टैंकर। सं

मीरानपुर कटरा में खैरपुर चौराहा पर हुए हादसे के बाद हाइड्रा मशीन से हटाते क्षतिग्रस्त टैंकर। सं

मीरानपुर कटरा में खैरपुर चौराहा पर हुए हादसे के बाद हाइड्रा मशीन से हटाते क्षतिग्रस्त टैंकर। सं

मीरानपुर कटरा में खैरपुर चौराहा पर हुए हादसे के बाद हाइड्रा मशीन से हटाते क्षतिग्रस्त टैंकर। सं

मीरानपुर कटरा में खैरपुर चौराहा पर हुए हादसे के बाद हाइड्रा मशीन से हटाते क्षतिग्रस्त टैंकर। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed