फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six people, including five children, were injured after being bitten by dogs and monkeys.

Shahjahanpur News: कुत्ते और बंदर के काटने से पांच बच्चों समेत छह लोग घायल

Mon, 23 Feb 2026 10:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Six people, including five children, were injured after being bitten by dogs and monkeys.
मीरानपुर कटरा। कुत्तों और बंदरों के हमले थम नहीं रहे हैं। सोमवार को कुत्ते और बंदर के काटने से पांच बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में एआरवी लगाई गई।
विज्ञापन

फीलनगर गांव में सोमवार को सुबह घर के बाहर खेल रहे सोनू के पुत्र पीयूष और प्रवेंद्र की पुत्री फलक को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। लिधौआ गांव में गजराम सिंह की पुत्री सरस्वती और पृथ्वी नगला उर्फ नगरिया के प्रेमपाल का पुत्र तनिष्क भी कुत्ते के काटने से घायल हो गए। रमापुर दक्षिणी गांव में कौशल को भी कुत्ते ने काट लिया। इनके अलावा, फीलनगर गांव में तौसीफ खां की पुत्री जारा बंदर के काटने से घायल हो गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. फैजान खां ने कहा है कि बंदर और कुत्ते के काटने पर देसी इलाज में वक्त बरबाद करने के बजाय तत्काल सीएचसी पर आकर वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed