फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six miscreants arrested in encounter, two policemen injured

मुठभेड़ में छह बदमाश गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी घायल

Sat, 01 Jan 2022 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Six miscreants arrested in encounter, two policemen injured
शाहजहांपुर। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ के दौरान छह जेबकतरों को गिरफ्तार किया। इस दौरान हाथापाई में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपी पिछले दस साल से लोगों की जेब काट रहे थे। पुलिस के सामने आरोपियों ने हाल में हुई कई वारदातें कबूलीं हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दस सालों में उन लोगों ने जेब काटकर या छिनैती कर लाखों रुपये अर्जित किए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े सात बजे एसओजी को सूचना मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्र के हाईवे रोड पर गर्रा नदी पुल के पास स्थित श्रीराम की बंद पड़ी डेयरी के पास एक गिरोह खड़ा हुआ है। गिरोह किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। इसमें मुठभेड़ के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़ने के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। हाथापाई में हेड कांस्टेबल बलविंदर और कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के पास से 61,500 रुपये, एक इनोवा कार, एक ईको कार, दो बाइक, दो तमंचे, दो कारतूस, दो चाकू आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसे करते थे
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। विगत 10 वर्षों से जेब काटने की घटनाएं कर रहे हैं। बरामद ईको कार में वे लोग लोगों को गंतव्य तक छोड़ने के नाम पर बैठा लेते थे। इसमें साथी पहले से सवारी के रूप में बैठे होते थे। ये लोग सवारियों के सामान व जेबों को खंगालकर उनके रुपये आदि चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद पीछे से इनोवा कार व मोटर साइकिलों से उनके अन्य साथी रुपये लेकर भाग जाते थे। फिर कुछ दिनों तक इधर-उधर छिपे रहते थे। घटना करते वक्त मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट बदलकर किसी दूसरी मोटर साइकिल की प्लेट लगाकर चलाते थे। इसी तरह ई-रिक्शा से जा रहे किसी सवारी पर ज्यादा रुपये होने की संभावना पर अपना साथी ई-रिक्शा में बैठा देते थे। वह साथी सवारी की जेब काटकर चलते ई-रिक्शे से कूदकर पीछे से आ रहे अपने साथी की बाइक पर बैठकर भाग जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए गिरफ्तार
सनी उर्फ हउआ निवासी बालाजी नगर मोहल्ला अजीजगंज थाना कोतवाली, सोनू उर्फ विवेक कुमार निवासी बालाजी नगर, सोनू निवासी अजीजगंज, शिवम निवासी मोहल्ला मानूजई थाना कोतवाली, पिन्टू निवासी मोहल्ला सादो सराय थाना जलालाबाद, सर्वेश निवासी मोहल्ला बारह पत्थर चौराहा कस्बा व थाना जलालाबाद।

सनी उर्फ हउआ गिरोह का सरगना है। गिरोह ने पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर व अन्य सीमावर्ती जिलों में वारदात की हैं। चौक कोतवाली, रोजा थाना क्षेत्र और बरेली के बारादरी क्षेत्र में हाल में ही इन लोगों ने वारदात की है। तमाम ऐसी वारदात जो छोटी रकम होने के कारण पंजीकृत नहीं कराई गई हैं। सभी मामलों की जानकारी की जा रही है।
- एस आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed