फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   six hundred volunteers will be made for the laat sahab juloos in shahjahanpur

Shahjahanpur: 'लाट साहब' जुलूस के लिए इस बार बनाए जाएंगे 600 वालंटियर, होली पर होती है अनूठी परंपरा

Mon, 05 Feb 2024 04:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Feb 2024 04:08 PM IST
सार

शाहजहांपुर में होली पर चौक कोतवाली से बड़े लाट साहब और आरसी मिशन क्षेत्र से छोटे लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है। यह परंपरा 300 साल से अधिक पुरानी है। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन
six hundred volunteers will be made for the laat sahab juloos in shahjahanpur
कड़ी सुरक्षा में निकलता है लाट साहब का जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में होली के अवसर पर निकलने वाले बड़े और छोटे लाट साहब के जुलूस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार छह सौ वालंटियर बनाए जाएंगे। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। 

विज्ञापन


होली पर चौक कोतवाली से बड़े लाट साहब और आरसी मिशन क्षेत्र से छोटे लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है। आरसी मिशन क्षेत्र का एरिया मिश्रित आबादी होने के चलते काफी संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में पुलिस को उस क्षेत्र पर अधिक ध्यान देना पड़ता है। जुलूस को लेकर अधिकारियों पर अधिक दबाव रहता है। जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। जुलूस से पूर्व अराजक तत्वों का चिह्नीकरण होने लगा है। 
विज्ञापन


गड़बड़ी करने वालों को रेड कार्ड भी जारी किए जा रहे हैं। अधिकारी रूट का जायजा लेने के साथ लोगों से संवाद कायम कर शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।  पुलिस ने दोनों थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें कराना शुरू दी है।  एसपी अशोक कुमार के निर्देश पर पुलिस ने रूट का भ्रमण शुरू कर दिया। गड़बड़ी करने वालों को रेड कार्ड जारी करने की तैयारी है। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि जुलूस में गड़बड़ी करने वालों को रेड कार्ड जारी किए जाएंगे। पाबंद करने की कार्रवाई भी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पौने तीन सौ साल पुरानी है परंपरा 
रंगों और उल्लास के पर्व होली पर लाट साहब का जुलूस निकालने और नवाबों के साथ होली खेलने की परंपरा की कोई निश्चित तिथि तो इतिहास में दर्ज नहीं है, लेकिन यह परंपरा करीब  सौ साल पुरानी बताई जाती है। परंपरा के तहत एक युवक को लाट साहब बनाकर भैंसागाड़ी पर बैठाया जाता है। जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे शहर में उसका जुलूस निकाला जाता है। जुलूस के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। 

क्षतिग्रस्त मार्गों को ठीक कराएं : नगर आयुक्त  
नगर आयुक्त कामता प्रसाद सिंह ने रविवार को जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त मार्गों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और उसको दुरुस्त रखने के साथ ही नाला सफाई के बाद सिल्ट को भी साफ कराने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने खिरनीबाग चौराहा से अंटा चौराहा, केरूगंज, चारखंभा रोड पर जल निगम की ओर से निर्माणाधीन सीवर लाइन के कार्य का निरीक्षण भी किया। 

यातायात की सुविधा को ध्यान में रखकर शीघ्र कार्य पूर्ण कराकर सड़क को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, सहायक अभियंता जलकल प्रेम चंद्र आर्य, अवर अभियंता सूरज प्रजापति, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, वार्ड पार्षद आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed