फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six-hour shutdown...eight-hour power cut, consumer worried

Shahjahanpur News: छह घंटे का शटडाउन... आठ घंटे काटी बिजली, उपभोक्ता परेशान

Sat, 26 Oct 2024 02:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 26 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Six-hour shutdown...eight-hour power cut, consumer worried
शहर के निशात रोड पर बिजली के खंभे व तारों में लगी आग। संवाद
शाहजहांपुर। गोविंदगंज उपकेंद्र पर वीसीवी पैनल बदलने के लिए छह घंटे का शटडाउन लेकर आठ घंटे बिजली काटी गई। दिन में बिजली नहीं आने से लोग परेशान हो गए। इन्वर्टर से लेकर मोबाइल तक लो हो गए। शाम छह बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। आवास विकास उपकेंद्र पर भी छह घंटे तक बिजली गुल रही है।
विज्ञापन

दिवाली पर बिना फाल्ट के बिजली देने के लिए शुक्रवार को सुबह दस बजे शटडाउन लेकर कार्य शुरू कराया गया। मरम्मत कार्य के दौरान उपकेंद्र के करीब साढ़े नौ हजार घरों की आपूर्ति ठप हो गई। बाडूजई प्रथम, द्वितीय, टाउनहाल, गोविंदगंज, लाला तेली बजरिया समेत दर्जनभर मोहल्लों की बिजली गायब रही। छह घंटे के शटडाउन का समय पूर्ण होने पर लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल करना शुरू कर दिया। वहां से कोई सटीक जवाब नहीं मिला। इसके बाद अधिकारियों को कॉल की गई।
विज्ञापन

शाम को बिजली नहीं आने से लोगाें के सबमर्सिबल और मोटर भी नहीं चल सके। शाम छह बजे बिजली आई। इसके एक घंटे बाद फिर से आधे घंटे के लिए बिजली चली गई।
-----
खंभों के तारों में लगी आग
-सुबह दस बजे शहीद उद्यान के पास मोड़ पर तार गर्म होने के चलते टेलीफोन व अन्य तारों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल कर आपूर्ति को बंद कराया। इसके बाद तारों को बदलने का काम भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
छह घंटे गायब रही प्रमुख कॉलोनी की बत्ती
-शहर के आवास विकास उपकेंद्र पर वीसीपी पैदल बदले जाने के कारण सुबह दस से चार बजे बिजली नहीं आई। इसके चलते आवास विकास, साउथ सिटी कॉलोनी, गीतापुरम कॉलोनी, मेघा सिटी, नवादा इंदेपुर जैसी प्रमुख कॉलोनी की बत्ती नहीं आई। 220 केवी उपकेंद्र पर सुबह दो घंटे का शट डाउन लेकर कार्य कराया गया। पुवायां के 132 केवी उपकेंद्र पर सात से नौ बजे तक मरम्मत का कार्य होने से बिजली गुल रही।

-------

बहादुरगंज उपकेंद्र में कल सात घंटे नहीं मिलेगी बिजली
-बहादुरगंज उपकेंद्र में 27 अक्तूबर को 33 केवी वीसीवी पैनल बदले जाएंगे। इस अवधि में सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी। एसडीओ मनीष सिंह ने बताय कि शट डाउन के दौरान सभी फीडरों की आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed