फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sita Ram were bitterly looking Choodamani

सीता की चूड़ामणि देख बिलख पड़े श्रीराम

Wed, 21 Oct 2015 12:06 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 21 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sita Ram were bitterly looking Choodamani
खिरनी बाग मैदान में चल रही नगर रामलीला और ओसीएफ रामलीला में अयोध्या से शुरू हुई रामलीला लंका की धरती तक पहुंच गई है। सीता का पता लगने पर राम ने समुद्र तट पर रामेश्वरम की स्थापना की और नल व नील की सहायता से समुद्र पर पुल बांधने के बाद लंका में डेरा जमा दिया। मंगलवार को रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी। मेला-प्रदर्शनी में भी लोगों का हुजूम रहा।
विज्ञापन

ओसीएफ रामलीला में मंगलवार को दिखाया गया कि हनुमान सीता जी का पता लगाकर जैसे ही रामादल में लौटते हैं, वैसे ही उनकी जय-जयकार होने लगती है। हनुमान प्रभु राम को सीता जी की चूड़ामणि सौंपते हैं, जिसे देखकर राम बिलख पड़ते हैं और रावण का वध करने का संकल्प लेते हैं। उधर, विभीषण के समझाने पर भी रावण अपनी जिद नहीं छोड़ता है और विभीषण को लात मारकर दरबार से निकाल देता है। भाई रावण के अपमान से आहत विभीषण प्रभु राम की शरण में आ जाता है।
विज्ञापन

इधर, नगर रामलीला में दिखाया गया कि प्रभु श्रीराम लंका के राजा रावण को एक और मौका देना चाहतेेेेेेेेेे हैं। इसलिए उन्होंने अंगद को रावण के पास भेेजा। दरबार में रावण और अंगद की जोरदार बहस हुई। कुपित होकर अंगद रावण के दरबार में पैर जमाकर खड़े हो जाते हैं। रावण के महारथी अंगद का पैर हिला तक नहीं सके। इस पर रावण स्वयं पैर उठाने के लिए उठता है तो अंगद पीछे हट जाते हैं और प्रभु श्रीराम की शरण में आने की सलाह देते हैं। बाद में युद्ध निश्चित हो जाता है। मेघनाद और लक्ष्मण के बीच घमासान युद्ध होता है। मेघनाद लक्ष्मण पर वीरघातिनी नामक शक्ति का प्रयोग कर देते हैं, जिससे लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। यह देख रामादल में हाहाकार मच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed