फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sita and Lakshmi won the storytelling competition.

Shahjahanpur News: कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में सीता व लक्ष्मी बनीं विजेता

Mon, 29 Dec 2025 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Sita and Lakshmi won the storytelling competition.
शाहजहांपुर में जिला ​शिक्षा एवं प्र​शिक्षण संस्थान ददरौल में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में शामिल 
शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जनपदस्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बेहतर कहानी सुनाने पर सीता त्रिवेदी और लक्ष्मी सिंह ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के बीच प्रतियोगिता हुई। प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बझेड़ा जलालाबाद की सीता त्रिवेदी ने प्रथम स्थान पाया। प्राथमिक विद्यालय सौंफरी खुटार की तरन्नुम बी ने दूसरा मुकाम पाया। प्राथमिक विद्यालय निगौना मकरंदपुर भावलखेड़ा की अर्चना कुमारी ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक स्कूल मंगतोरा, जलालाबाद की लक्ष्मी सिंह ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर दौलतपुर मदनापुर के सईद अहमद ने दूसरा मुकाम पाया। विश्वनाथ प्रताप सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय सूरजूपुर ददरौल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रुति शर्मा, रोली श्रीवास्तव की कहानियों की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध बाल कहानीकार डॉ.नागेश पांडे ‘संजय’, डॉ.प्रमोद यादव, डॉ.बृजमोहन मौर्य शामिल रहे। डायट प्रवक्ता शशांक पांडे, अतुल शुक्ला, अजीत मिश्रा, डॉ.राकेश कुमार पटेल,अंजनी कुमार भारती, सुभाष चंद्र सिंह, अमित कुमार बंशवार आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed