फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sisters bought rakhis and sweets, brothers bought gifts

Shahjahanpur News: बहनों ने खरीदीं राखियां और मिठाइयां, भाइयों ने उपहार

Sat, 09 Aug 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sisters bought rakhis and sweets, brothers bought gifts
बहादुरगंज में राखी खरीदने के लिए दुकान पर लगी महिलाओं की भीड़। संवाद - फोटो : samvad
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर खरीदारों से बाजार गुलजार है। बहनों ने जहां भाइयों के लिए रक्षासूत्र और मिठाई खरीदीं वहीं भाइयों ने भी बहनों को देने के लिए उपहारों की खरीदारी की। बृहस्पतिवार शाम को बाजार में राखियों को खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में बूंदाबांदी होती रही। इस वजह से बाजार में ज्यादा हलचल नहीं रही। शाम को मौसम खुलने के बाद महिलाएं घरों से राखियां खरीदने के लिए घर से निकल पड़ीं। बहादुरगंज, सदर बाजार, निगोही रोड, मंडी, चौक आदि में राखियां खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। महिलाओं में फैंसी और भगवान की प्रतिमा लगी हुईं राखियां खरीदने की होड़ रही। मोतियों और मेटल की राखियां भी जमकर बिकीं। दिन में मायूस दुकानदारों के शाम को भीड़ देखकर चेहरे खिल उठे। बहादुरगंज में सबसे अधिक भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

--
मिठाई और दुकानों पर लगी भीड़, भाई भी खरीद रहे उपहार
जहां बहनों ने भाइयों के लिए विभिन्न किस्मों की मिठाइयां खरीदीं, वहीं भाइयों ने उपहार। मोबाइल, चाकलेट, रेडीमेड कपड़ों, साड़ियों की मांग ज्यादा रही।
---
दिल्ली मार्ग पर बढ़ा दीं बसें, स्थानीय मार्गों पर भी बढ़ेंगे फेरे

शाहजहांपुर। रोडवेज में बहनों को मुफ्त यात्रा कराने के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना के मद्देनजर 10 से 12 बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। स्थानीय मार्ग पर भी बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त सफर की घोषणा की है। महिला के साथ सहयात्री भी जा सकता है। मुफ्त सफर के कारण बसों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर परिवहन निगम ने तैयारी तेज कर दी है। दिल्ली मार्ग पर वर्तमान में 24 बसें चल रहीं हैं। यात्रियों के बढ़ने के मद्देनजर यहां पर दस से 12 बसों को अतिरिक्त चलाया जाएगा।
इसके अलावा जिले के अंदर के स्थानीय मार्गों पर भी फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिस मार्ग पर अधिक यात्री मिलेंगे, वहां पर बस को लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान में रोडवेज बस स्टैंड में निर्माण कार्य होने के चलते सड़क से ही बसें संचालित हो रहीं हैं। बस अड्डे के अंदर फर्श बनाने का काम हो रहा है।
महिलाएं छोटे रूट के लिए जहां बसों तो लंबे रूट पर ट्रेनों को वरीयता दे रहीं हैं। इसकी वजह से ट्रेनों में भी भीड़भाड़ देखने को मिल रही है। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि यात्रियों को त्योहार में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। स्टाफ को भी सतर्क किया गया है। लोगों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। संवाद




-------

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

- सुबह में 07:40 बजे से 9:17 तक

- दिन में 12:30 बजे से 01:40 बजे तक

--
सुबह छह बजे से जिला कारागार में मिलेगा प्रवेश

रक्षाबंधन के मद्देनजर जिला कारागार में सुबह छह बजे से प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेंगी। जिला कारागार में 1240 पुरुष व 42 महिलाएं बंद हैं। शनिवार को आम लोगों की मिलाई बंद रहेगी। खान-पान की सामग्री के साथ ही राखी ले जाने की अनुमति रहेगी।

बहादुरगंज में राखी खरीदने के लिए दुकान पर लगी महिलाओं की भीड़। संवाद

बहादुरगंज में राखी खरीदने के लिए दुकान पर लगी महिलाओं की भीड़। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed