फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Since the election at least 68 voters Puwayan

चुनाव के बाद से पुवायां में कम हुए 68 मतदाता

Sat, 28 Nov 2015 12:01 AM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Sat, 28 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Since the election at least 68 voters Puwayan
जिला पंचायत चुनाव के बाद होने जा रहे प्रधानी के चुनाव में तहसील पुवायां की चारों ब्लाकों में 68 मतदाता कम हो गए है। इसमें 22 पुरुष और 46 महिलाएं हैं।
विज्ञापन

जिला और क्षेत्र पंचायत के चुनाव में तहसील भर में 4,52,674 मतदाता थे। इसमें 2,40,726 पुरुष और 2,11,948 महिलाएं थीं। प्रधानी के चुनाव में मतदाताओं की संख्या घट कर 4,52,606 रह गई है। इसमें 2,40,704 पुरुष और 2,11,902 महिलाएं हैं। सिंधौली ब्लाक में जिला पंचायत चुनाव में 1,23,434 मतदाता थे। इसमें 65,645 पुरुष और 57,789 महिलाएं थीं। प्रधानी के चुनाव में वोटरों की संख्या घटकर 1,23,246 रह गई है। इसमें 65,573 पुुरुष और 57,673 महिलाएं हैं। यहां कुल 188 वोटर कम हुए हैं। जिसमें 72 पुरुष और 106 महिलाएं हैं।
विज्ञापन

बंडा ब्लाक में जिला पंचायत चुनाव में मतदाताओं की संख्या 1,39,504 थी। इसमें 74,185 पुरुष और 65,319 महिला मतदाता थीं। प्रधानी के चुनाव में कुल वोटर संख्या 1,39,556 पहुंच गई है। इसमें 74,208 पुरुष और 65,348 महिला वोटर हैं। यहां कुल 52 वोटर बढ़े हैं। इसमें पुरुष वोटरों की संख्या में 23 और महिला वोटरों की संख्या में 29 का इजाफा हुआ है। खुटार ब्लाक में जिला पंचायत चुनाव में मतदाताओं की संख्या 77,772 थी। इसमें 41,290 पुरुष और 36,482 महिला मतदाता थीं। प्रधानी के चुनाव में कुल वोटर संख्या 77,775 पहुंच गई है। इसमें 41,291 पुरुष और 36,484 महिला वोटर हैं। यहां कुल तीन वोटर बढ़े हैं। इसमें पुरुष वोटरों की संख्या में एक और महिला वोटरों की संख्या में दो का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां ब्लाक में जिला पंचायत चुनाव में मतदाताओं की संख्या 1,11,964 थी। इसमें 59,606 पुरुष और 52,358 महिला मतदाता थीं। प्रधानी के चुनाव में कुल वोटर संख्या 1,12,029 पहुंच गई है। इसमें 59,632 पुरुष और 52,397 महिला वोटर हैं। यहां कुल 65 वोटर बढ़े हैं। इसमें पुरुष वोटरों की संख्या में 26 और महिला वोटरों की संख्या में 39 का इजाफा हुआ है।
000
कैमरे की निगरानी में रहेंगे संवेदनशील बूथ
पुवायां। पुलिस और प्रशासन ने प्रथम चरण के चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। पुवायां, बंडा, खुटार, सिंधौली के 33 अति संवेदनशील प्लस बूथों पर कैमरे लगाए गए हैं। जिस स्थान पर चार अति संवेदनशील बूथ हैं वहां एक दरोगा, दो सशस्त्र सिपाही, छह होमगार्ड, दो प्रशिक्षु एसआई तैनात रहेंगे। अति संवेदनशील बूथों पर एक दरोगा, सिपाही और होमगार्ड रहेंगे। जिलाधिकारी के साथ एसपी, एक दरोगा, चार हेड कांस्टेबल, सात सिपाही, आठ होमगार्ड, एक स्वेट टीम, एक सेक्शन पीएसी भ्रमण पर रहेगी।

00

00
ब्लाक मुख्यालयों से रवाना हुई पोलिंग पार्टियां
पुवायां। प्रधान और वार्ड मेंबरी के पहले चरण के शनिवार को होने वाले मतदान के लिए खुटार, सिधौंली, बंडा और पुवायां के ब्लाक मुख्यालय से कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। सभी ब्लाक परिसरों में सुबह से ही आरओ, एआरओ अपनी सीटों पर जा डटे। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी भी सुबह होते ही संबंधित ब्लाक में पहुंचने लगे। शाम चार बजे तक सभी स्थानों से पार्टियों को पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया गया। डीएम शुभ्रा सक्सेना, एसपी बबलू कुमार ने चारों ब्लाकों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए। खुटार के जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम तिलहर विजयशंकर दुबे, और जोनल पुलिस अधिकारी सीओ तिलहर विजयशंकर मिश्रा, पुवायां के जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सलिल कुमार पटेल, जोनल पुलिस अधिकारी सीओ उमेश शर्मा, सिधौंली के जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर आदित्यप्रकाश श्रीवास्तव, जोनल पुलिस अधिकारी सीओ सदर अनुराग दर्शन और बंडा के जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम जलालाबाद वंदना त्रिवेदी, जोनल पुलिस अधिकारी सीओ जलालाबाद आदेश कुमार त्यागी ने पूरे दिन अपने क्षेत्र में घूमकर बूथों का जायजा लिया। उन्होंने अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।
00
मतदान के दिन वाहनों के आवागमन की स्थिति पर नजर-
0 निजी उपयोग के लिए वाहन चलेंगे।
0 परिवार के सदस्यों को मतदान के लिए वाहनों से लाने की छूट।
0 मतदेय स्थल से दो सौ मीटर की परिधि के बाहर ही रहेंगे वाहन।
0 सार्वजनिक यातायात के लिए वाहनों का संचालन होगा।
0 रेलवे, बस स्टेशन, अस्पताल आदि के लिए वाहन चलेंगे।
0 बीमार, अशक्त के लिए वाहन की छूट रहेगी।
00
तहसील पुवायां प्रथम चरण का चुनाव
कुल ब्लाक : 04
प्रधान के कुल पद : 305
कुल मतदान केंद्र : 394
कुल मतदेय स्थल : 738
कुल वोटर : 452606
पुरूष वोटर : 240704
महिला वोटर : 211902
कुल सेक्टर : 65
00000000000
ब्लाकवार स्थिति
खुटार
कुल प्रधान पद : 59
कुल मतदान केंद्र : 79
कुल मतदेय स्थल : 132
कुल वोटर : 77775
पुरुष वोटर : 41291
महिला वोटर : 36484
कुल सेक्टर : 10
0000000
पुवायां
कुल प्रधान पद : 78
कुल मतदान केंद्र : 102
कुल मतदेय स्थल : 186
कुल वोटर : 112029
पुरुष वोटर : 59632
महिला वोटर : 52397
कुल सेक्टर : 19
000000000
बंडा
कुल प्रधान पद : 81
कुल मतदान केंद्र : 111
कुल मतदेय स्थल : 222
कुल वोटर : 139556
पुरुष वोटर : 74208
महिला वोटर : 65348
कुल सेक्टर : 16
00000000
सिंधौली
कुल प्रधान पद : 87
कुल मतदान केंद्र : 103
कुल मतदेय स्थल : 198
कुल वोटर : 123246
पुरूष वोटर : 65573
महिला वटर : 57673
कुल सेक्टर : 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed