फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Signboards, along with barricades, should be installed on roads affected by flooding: DM

बाढ़ से प्रभावित हो रही सड़कों पर बैरिकेडिंग के साथ संकेतक लगाए जाएं : डीएम

Mon, 18 May 2026 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Signboards, along with barricades, should be installed on roads affected by flooding: DM
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए स्टीयरिंग समिति की बैठक कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में हुई। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अभियंता को निर्देश दिए कि गत दो वर्षों में बाढ़ से प्रभावित होने वालीं सड़कों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग और संकेतक लगवाए जाएं।
विज्ञापन

डीएम नालों के साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित होने वाली तहसील सदर, कलान, जलालाबाद में ट्रैक्टर स्वामियों के मोबाइल नंबर लिए जाएं और उनसे वार्ता भी कर ली जाए। नाव, नाविकों, आपदा मित्र एवं गोताखोरों सहित अन्य संबंधित की भी सूची तैयार कर ली जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तहसील सदर में स्टीमर खरीदा जाए। उन्होंने राहत शिविरों में स्वच्छ पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा की व्यवस्था, क्लोरीन की गोली और भूसे की उपलब्धता आदि की व्यवस्था करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एडीएम एफआर अरविंद कुमार, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed