फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Signal engineer the siege of the railway workers, protesting

संकेत अभियंता का रेल कर्मियों ने किया घेराव, नारेबाजी

Wed, 02 Dec 2015 11:58 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 02 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Signal engineer the siege of the railway workers, protesting
नार्दन रेलवे मेंस यूनियन से जुड़े रेल कर्मचारियों ने सहायक मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता अतेश कुमार के कथित दुर्व्यवहार से आहत होकर बुधवार को उनका घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर नरमू के पदाधिकारियों ने एडीएसटीई की कार्यशैली के खिलाफ उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की घोषणा की और कहा कि कर्मचारी हित में कोई कार्यवाही नहीं होने पर बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों नरमू के पदाधिकारियों ने रोजा जंक्शन और स्थानीय स्टेशन के कर्मचारियों की रोस्टर के मुताबिक ड्यूटी लिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर एडीएसटीई अतेश कुमार से वार्ता रखी। इसके बावजूद सहायक मंडल संकेत अभियंता ने वार्ता नहीं की। इसके विरोध में नरमू के पदाधिकारियों ने गोविंदगंज रेलवे कालोनी स्थित संकेत अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मामले की शिकायत डीआरएम कार्यालय को भेजी थी।
विज्ञापन

मंडलीय अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को दोनों पक्ष में वार्ता हुई। इसमें कुछ मांगों पर सहमति भी बनीं, लेकिन तीन कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के लिए अकारण दी गई चार्जशीट वापस लेने के मुद्दे पर सहमति नहीं बनने से वार्ता विफल हो गई। इससे यूनियन पदाधिकारियों का गुस्सा फिर भड़क गया। उनके नेतृत्व में रेल कर्मियों ने एडीएसटीई का घेराव कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता के दौरान नरमू के शाखा अध्यक्ष ओमशिव अवस्थी और सचिव नरेंद्र त्यागी ने कहा कि किसी भी अधिकारी द्वारा कर्मचारियों पर मनमानी कार्यशैली नहीं थोपने दी जाएगी। यूनियन की ओर से डीआरएम को नोटिस भेजकर चेतावनी दी गई कि सभी मांगों पर निराकरण जल्द नहीं होने पर 15 दिसंबर से भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। प्रदर्शन में वीरू प्रकाश, सुनील तिवारी, राकेश मिश्रा, उत्तम सिंह, नूर मोहम्मद, यतींद्र त्रिवेदी, फरीद खां, प्रमोद कुमार, पोहप राम, सुहेल मियां, खालिद, राम गोपाल आदि शामिल रहे।


मंडल कार्यालय से जारी हुए कारण बताओ नोटिस
नरमू के पदाधिकारियों से हुई वार्ता में स्थानीय स्तर की कई मांगों पर सहमति बन गई है और उन पर जल्द उचित कदम उठाया जाएगा। किसी भी कर्मचारी को मेरे स्तर से चार्जशीट नहीं दी गई है। कुछ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस मुरादाबाद मंडल कार्यालय से जारी हुआ है, मेरे स्तर से नहीं।
अतेश कुमार, एडीएसटीई, उत्तर रेलवे, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed