फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shyam Mohan tops in 50 meter race

Shahjahanpur News: 50 मीटर दौड़ में श्याम मोहन अव्वल

Tue, 18 Nov 2025 10:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Shyam Mohan tops in 50 meter race
जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर कबड्डी में हिस्सा लेते छात्र। स्रोत : आयोजक
जलालाबाद। काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर मंगलवार से दो दिवसीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आरंभ हो गई। प्रतियोगिता में विकास खंड की दस न्याय पंचायतों के विजेता छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में श्याम मोहन प्रथम, सोहेल द्वितीय और सुरजीत तृतीय रहे।
विज्ञापन

इसी वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अतुल प्रथम, श्यामू द्वितीय व प्रशांत तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रुबी प्रथम, महविश द्वितीय और गुलशफा तृतीय रहीं। इसी वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रूबी प्रथम, अनामिका द्वितीय और शांति तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में रोशन प्रथम, गणेश द्वितीय व प्रवेन्द्र तृतीय रहे। इसी वर्ग की 200 मीटर दौड़ में टोटल प्रथम, सुधांशु द्वितीय व प्रथम कुमार तृतीय और 400 मीटर दौड़ में सुमित प्रथम, टापर गांव के सुमित द्वितीय और सुधांशु तृतीय रहे। इस दौरान दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए भी कई रोचक खेल प्रतियोगिताएं कराईं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयी प्रतिभागियों को ब्लाॅक प्रमुख लता सिंह ने पुरस्कार बांटे। पूर्व विधायक शरदवीर सिंह ने जिला युवा कल्याण अधिकारी मयंक भदौरिया के साथ प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से परिचय प्राप्त कर खेल स्पर्धाएं शुरू कराईं। इस मौके पर नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी विनय सक्सेना, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अंकुर त्रिपाठी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, मदन गोपाल कटियार, अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। अंत में बीईओ शाहीन अंसारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed