{"_id":"686ad35fa60168f27c015121","slug":"shri-ram-temples-special-contribution-to-the-economic-development-of-the-country-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-147479-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: देश के आर्थिक विकास में श्री राम मंदिर का विशेष योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: देश के आर्थिक विकास में श्री राम मंदिर का विशेष योगदान
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एसएस कॉलेज में गोष्ठी में बोलते डॉ. सुमन कुमार शर्मा। स्रोत: कॉलेज
- फोटो : mathura
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग की ओर से आर्थिक विकास में पर्यटन की भूमिका विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया।
अतिथि वक्ता आरपी (पीजी) कॉलेज, मीरगंज के पूर्व प्राचार्य डॉ. सुमन कुमार शर्मा ने कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था में पर्यटन उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। कुछ वर्षों में भारत के सकल औद्योगिक अंशदान में पर्यटन उद्योग का अंश तेजी से बढ़ा है। यह एक ऐसा उद्योग है, जिसके लिए किसी स्थान विशेष पर बड़ी इमारतों में मशीनें स्थापित करना या अन्य विशाल उद्योगों की भांति बढ़ी मात्रा में पूंजी विनियोजित करना आवश्यक नहीं है।
अनेक छोटे-छोटे उद्योग और सेवाएं मिलकर पर्यटन उद्योग का रूप धारण करती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद देश के कोने- कोने से पर्यटकों का सैलाब उमड़ा है। विदेशों से भी काफी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। राम मंदिर पर्यटन ने भारत के पर्यटन उद्योग को एक नई दिशा दी है।
डॉ.अनुराग अग्रवाल के संचालन में हुए व्याख्यान में छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त डॉ.देवेंद्र सिंह, डॉ.गौरव सक्सेना, डॉ.सचिन खन्ना, अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।