फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Showing enthusiasm by bypassing rumors

कोविड टीकाकरण : अफवाहों को कर दरकिनार, दिखा रहे उत्साह

Wed, 05 Jan 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Showing enthusiasm by bypassing rumors
शाहजहांपुर के पुराने जिला अस्पताल में टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। 15 से 18 साल तक के किशोर-किशोरियों को टीकाकरण सोमवार से शुरू हो चुका है। दूसरे दिन मंगलवार को भी तमाम किशोर और किशोरियां टीका लगवाने केंद्र तक पहुंचीं। टीका लगवाने के बाद बताया कि पहले थोड़ा डरे हुए थे, लेकिन टीका लगने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे कि रक्षा कवच मिल गया हो। मंगलवार को तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

कोविड का टीका लगने के बाद बुखार, थकान, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, ठंड लगना, दस्त आना, जहां इंजेक्शन लगा हैं वहां दर्द होना आदि सामान्य समस्याएं आती रहती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी बीमारी के लिए लगने वाले टीके में ऐसे लक्षण सामान्य होते हैं। एक-दो दिन में सब सामान्य हो जाता है। जब 15 से 18 साल के किशोरों को टीका लगवाने की शुरुआत हुई तो कुछ लोग अफवाहों में फंस गए। बाद में लोगों के समझाने पर टीकाकरण के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

जिले की सभी सीएचसी-पीएचसी में टीकाकरण किया जा रहा है। शहर में राजकीय मेडिकल कॉलेज और जली कोठी स्थित स्वास्थ्य केंद्र में टीका लगाया जा रहा है। सोमवार को जहां लगभग सात हजार किशोरों ने टीकाकरण कराया था। वहीं मंगलवार को कुल 13917 लोगों के हुए टीकाकरण में 15 से 18 वर्ष के 8500 लोग थे। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली एक महिला और दो पुरुष कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों को होम आइसोलेट किया है। सक्रिय मरीजों की संख्या 20 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लगने के बाद सुरक्षा का एहसास हो रहा है। समय आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवाऊंगी। लोगों को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। कीर्ति देवी बंडा
कोरोना वैक्सीन को 15 से 18 वर्ष तक के लोगों को लगाने की प्रधानमंत्री की घोषणा से बेहद खुशी हुई थी। मुझे वैक्सीन लगने की तिथि का इंतजार था। पहले ही दिन वैक्सीन लगवाई है। कोई दिक्कत नहीं हुई। संदीप सिंह, बंडा
संक्रमण से बचने के लिए मैंने वैक्सीन लगवा ली है। अपने पापा के साथ टीकाकरण केंद्र पर आया। उन्होंने पहले ही वैक्सीन लगवा रखी है। अब मेरा पूरा परिवार वैक्सीनेटेड हो गया है। - लव मेहरोत्रा, जली कोठी
18 साल से नीचे की जेनरेशन वैक्सीन लगाए जाने का इंतजार कर रही थी। इसकी शुरूआत होने पर दूसरे ही वैक्सीन लगवा ली है। वैक्सीन लगवाने के बाद कोई परेशानी नहीं हो रही और कोई डर भी नहीं था। - अनन्या तिवारी, आनंदपुरम कॉलोनी
कोरोना संक्रमण का नया रूप ओमिक्रॉन देशभर में फैल रहा है, ऐसे में सभी को कोविड गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। वैक्सीन लगवाने से हम सुरक्षित रहेंगे। इसलिए मैंने खुद भी वैक्सीन लगवा ली है। - शिवानी सक्सेना, टाउनहाल
खुद को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन लगवा ली है। पहले लग रहा था कि परेशानी होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। - आकांक्षा सिंह, इंदिरानगर कॉलोनी
तिलहर में तेज हुआ टीकाकरण
तिलहर। ब्लॉक क्षेत्र में दो दिनों में 1197 किशोरों को टीकाकरण किया। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में मिलाकर 28 स्थानों पर टीकाकरण हो रहा है। 6 जनवरी से स्कूलों में भी टीकाकरण शुरू होगा। तीन जनवरी को तिलहर सीएचसी पर 56 और अन्य केंद्रों पर 500 किशोरों का टीकाकरण हुआ। मंगलवार को सीएचसी पर 60 और अन्य केंद्रों पर 581 किशोरों को टीका लगाया। स्वास्थ्य ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक जिया उल हक ने बताया कि सीएचसी सहित नगर में 4 केंद्र बनाए हैं जहां टीकाकरण किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में 24 स्थानों पर टीका लग रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ कमरुज्जमा ने सभी अभिभावकों से अपने किशोर-किशोरियों का टीकाकरण कराने की अपील की है। संवाद
कोविड गाइडलाइन का पालन करना भूले लोग
मंगलवार को तिलहर के मुख्य बाजार में भारी भीड़ के बीच कोई भी व्यक्ति मास्क लगाए हुए नजर नहीं आया। सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन भी नहीं कर रहे हैं। सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में भी गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है।

कोविड वैक्सीन लगवाने से हल्के लक्षण प्रकट हो सकते हैं, लेकिन यह बिल्कुल गंभीर नहीं होते हैं। कोरोना का टीका लगाकर हम ने केवल खुद को सुरक्षित करते हैं, बल्कि सभी के लिए सुरक्षा कवच तैयार करते हैं। किशोर-किशोरियों के साथ सभी लोग कोरोना का टीका अनिवार्य तौर पर लगवाएं। डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed