फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shops removed on Mission School Road, will now be set up on Friday only

मिशन स्कूल वाली रोड पर हटवाई दुकानें, शुक्रवार को ही लगेंगी

Sat, 23 Apr 2022 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Shops removed on Mission School Road, will now be set up on Friday only
शाहजहांपुर में मिशन स्कूल से सुनहरी मस्जिद वाली रोड पर दुकान को हटाते प्रवर्तन दल के अधिकारी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मिशन स्कूल के मोड़ से लेकर सुनहरी मस्जिद वाली रोड पर शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। पिछले कुछ दिनों से इस रोड पर रोजाना ही दुकानें लग रहीं थीं। बृहस्पतिवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने सड़क पर लगी दुकानों को हटवा दिया। अब सिर्फ शुक्रवार को ही दुकानें लग सकेंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम का प्रवर्तन दल मिशन स्कूल से सुनहरी मस्जिद वाली रोड पर पहुंचा और सड़क पर लगने वाली दुकानों के तख्त व बांस हटवाना शुरू कर दिया। हालांकि सुबह के समय कम ही दुकानदार बाजार पहुंचे थे, लेकिन अतिक्रमण हटाए जाने की सूचना मिलने पर वे अपना सामान उठाने जरूर पहुंचे। इसके साथ ही क्षेत्र में नाले-नालियों की सफाई का कार्य भी करवाया गया। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नाले में फंसे कचरे को निकाला।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल के प्रभारी राजेंद्र त्रिपासिया ने बताया कि मिशन स्कूल से सुनहरी मस्जिद वाली रोड पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायत मिली थी। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर बृहस्पतिवार को प्रवर्तन दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर लगने वाली दुकानों को हटवा दिया। इनकी वजह से जाम की समस्या बनी रहती थी। अब ये दुकानें साप्ताहिक बाजार वाले दिन शुक्रवार को ही लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed