फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shops decorated with idols of Lord Lakshmi-Ganesha, toys and lamps

Shahjahanpur News: भगवान लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, खील-खिलौने और दीयों की सजीं दुकानें

Sat, 11 Nov 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 11 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shops decorated with idols of Lord Lakshmi-Ganesha, toys and lamps
शाहजहांपुर। नरक चतुर्दशी और दीपावली को लेकर भी बाजार में दुकानें सज गई हैं। इनमें भगवान लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, खील-खिलौने और दीयों की दुकानें अधिक संख्या में हैं जहां पर शुक्रवार को खरीदारी भी हुई। शनिवार को दिवाली का बाजार गुलजार होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को धनतेरस के चलते बाजारों में सुबह से भीड़ होने लगी थी। शाम होते-होते बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे और खरीदारी की। छोटी और बड़ी दिवाली के लिए लोगों ने भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, दीया, मोमबत्तियां, कंदील, फैंसी झालर, खील-खिलौने आदि की जमकर खरीदारी की। इसके साथ ही मिठाइयां, उपहार बांटने के लिए ड्राई फ्रूट, चांदी के सिक्के आदि भी खरीदे। बाजार में मिट्टी के दीये खूब बिके। इसके साथ ही दीयों में डालने के लिए रूई बत्तियां, झाडू की खरीदारी लोगों ने की। झाडू को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। दिवाली पर इसको खरीदकर लोग अपने घर जरूर ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed