फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shopkeepers forcing zinc sales along with fertilizers; farmers protest.

Shahjahanpur News: खाद के साथ जबरन जिंक दे रहे दुकानदार, किसानों ने जताया विरोध

Tue, 30 Jun 2026 09:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers forcing zinc sales along with fertilizers; farmers protest.
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के पदा​धिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। भारतीय राष्ट्रीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों की ओर से किसानों को खाद के साथ जिंक दिए जाने का विरोध जताया है। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। इसमें कहा गया कि किसानों को दुकानों पर खाद के साथ जिंक लेने पर मजबूर किया जाता है। किसान वैसे ही बारिश नहीं होने से परेशान हैं, डीजल महंगा होने से खेतों की सिंचाई करना मुश्किल हो गया है। किसानों को ठगा जा रहा है। गांव नाहिल में गोशाला का निर्माण, बिजली कटौती आदि अन्य मुद्दों का समाधान करने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला विक्की, मैकूलाल, कौशल सिंह, सुरेश पासवान, अशोक शुक्ला, पवन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed