फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shopkeepers busy collecting goods after seeing JCB

अतिक्रमण विरोधी अभियान: जेसीबी देखकर सामान समेटने में जुटे दुकानदार

Sun, 22 May 2022 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers busy collecting goods after seeing JCB
शाहजहांपुर में शनिवार की शाम लालइमली चौहारे से घंटाघर जाने वाले मार्ग की दुकानों के आगे रखा अतिक? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी शनिवार को दिन भर बाजारों में भ्रमण करते रहे। दोपहर को यातायात पुलिस ने बहादुरगंज पचराहा पहुंचकर वाहन पर लगे लाउड हेलर के जरिये फुटपाथों से सामान हटाने को सचेत करना शुरू किया तो दुकानदारों ने फुटपाथ पर सजा सामान सफेद पट्टी के पीछे समेटने लगे। शाम करीब पांच बजे शहर के मुख्य मार्ग से जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों काफिला गुजरा तो दुकानदारों दुकानों के आगे चबूतरे खाली करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

शनिवार को दिन भर कारोबारी अपने प्रतिष्ठानों पर सहमे से बैठे रहे। भीषण गर्मी के कारण दोपहर से शाम तक ग्राहक नहीं मिलने से तमाम दुकानदार मायूस दिखे। इस बीच, यातायात पुलिस के कर्मचारी वाहन से भ्रमण कर दुकानदारों को बार-बार सचेत करते रहे कि अपना सामान अंदर रखें। शाम को बाजारों में थोड़ी रौनक बढ़ी तो नगर निगम के अधिकारी जेसीबी के साथ सड़कों पर निकल पड़े। घंटाघर से निगम की जेसीबी लेकर कर्मचारी तारीन टिकली में मल्हार मोड़ तिराहे पर पहुंचे तो कई दुकानदारों ने दुकानों के आगे रखे काउंटर स्वयं हटाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

बाड़ूजई प्रथम में उस्मानबाग पुलिस चौकी के पास एक बंद होटल के आगे रखा लोहे का काउंटर निगम के कर्मचारियों ने अपने कब्जे में लेकर उसे जेसीबी पर रखवाने का प्रयास किया। होटल संचालक वहां पहुंच गया। उसने काउंटर हटाने के लिए थोड़ी मोहलत मांगी तो निगम के कर्मचारी वाहनों के काफिले के साथ आगे लाल इमली चौराहा की ओर बढ़ गए। वहां उन्होंने ईदगाह मार्ग, तेल टंकी मार्ग आदि के आसपास के खड़े होने वाले फलों के ठेले हटवा दिए और सड़क पर रखे कई दुकानों के बोर्ड जब्त कर ट्रॉली में डाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रीपुर से सराय काइयां तिराहे तक चला अभियान
भावलखेड़ा। नगर निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ ग्राम मिश्रीपुर से सराय काइयां तिराहे तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। पहले दिन सड़क किनारे लगे बोर्ड हटाए। 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद जेसीबी से हटाया जाएगा। कई दुकानदारों ने तो टीम देखकर खुद ही सड़क से सामान हटा लिया। नगर निगम की मुख्य कर अधिकारी आरती सिंह, अवर अभियंता विक्रमजीत यादव, सफाई निरीक्षक संजीव कुमार, सुनील शाक्य, राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन रवि कुमार भारी पुलिस बल के साथ मिश्रीपुर चौराहे पर मौजूद रहे। संवाद

अतिक्रमण विरोधी अभियान व्यापारियों के हित में चलाया जा रहा है। इसका मकसद व्यापारियों में भय पैदा करना नहीं, बल्कि उनके व्यापार को सुगम बनाना है। मार्ग खाली रहेंगे तो आवागमन में आसानी होगी और जाम की समस्या खत्म होने पर ज्यादा लोग बाजारों तक पहुंचेंगे। समझाने पर भी जो लोग नहीं मानेंगे, उनका सामान जब्त कर नगर निगम के अधिकारी निकाय नियमावली के अनुसार उनसे जुर्माना वसूल करेंगे। -रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed