{"_id":"5ea06f1b8ebc3e907f18aa3c","slug":"shopkeepers-ask-for-permission-to-sell-electric-fans-shahjahanpur-news-bly403502114","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी को देखते बिजली के पंखे बेचने की दुकानदारों ने मांगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी को देखते बिजली के पंखे बेचने की दुकानदारों ने मांगी अनुमति
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तापमान बढ़ने के साथ ही घरों में अब पंखों की जरूरत हो रही है। इसको देखते हुए इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन ने डीएम इन्द्र विक्रम सिंह से मुलाकात कर अनुमति देने की मांग की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय से बीते दिन जारी आदेश की प्रति भी डीएम को सौंपी है।
केंद्र सरकार ने गत सोमवार से ग्रामीण क्षेत्र की आवश्यक सेवाओं से जुड़ी औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन, मनरेगा और अन्य परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू कराने की सशर्त छूट दी थी। साथ ही क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की स्थितियों के अनुसार जिलाधिकारियों को अपने विवेक से सेवा क्षेत्र में शामिल इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, कारपेंटर आदि को काम करने की छूट देने के बारे में निर्णय करने को कहा था। इस बीच, केंद्रीय गृह सचिव के हस्ताक्षर से मंगलवार को एक अन्य आदेश जारी हुआ, जिसमें कृषि, बागवानी, पौधरोपण, मौन पालन आदि क्षेत्रों सहित विद्यार्थियों के लिए किताबों और बिजली के पंखों की दुकानेें खुलवाने में रियायत देने की बात कही गई है।
यह आदेश मिलने पर संगठन के अध्यक्ष पंकज टंडन ने सुबह अपने आवास पर विनोद सक्सेना, प्रेम चंद्र रस्तोगी, विकास गुप्ता, जितेंद्र सिंह आदि के साथ बैठक के बाद डीएम से मिले। उन्होंने डीएम से कहा कि पंखों की बिक्री की अनुमति मिलने पर गर्मी से बेहाल लोगों समेत जिले के करीब 450 दुकानदारों को कारोबारी दृष्टि से राहत मिलेगी। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि बिजली पंखों की दुकानें खुलवाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।