फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   shobhayatra in nahil

नाहिल में शोभायात्रा निकालकर  दी गई विध्नहर्ता को विदाई

Mon, 12 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Mon, 12 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
shobhayatra in nahil
नाहिल में शोभायात्रा निकालकर  दी गई विध्नहर्ता को विदाई 
गांव नाहिल में गणेशोत्सव संपन्न होने के बाद रविवार को प्रथम पूज्य भगवान गणेश की शोभायात्रा निकालकर उन्हें विदाई दी गई। यात्रा में भक्तों की भारी भीड़ रही। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध रहे। 
विज्ञापन

गांव के सरस्वती विद्या मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। छह दिन तक पूजा अर्चना और कथा का दौर चला। इस दौरान धर्माचार्यों ने लोगों को भगवान गणेश की उत्पत्ति और उनकी लीला की कथा सुनाई। रविवार सुबह से ही गांव के अलावा आसपास के कई गांवों के लोग भी भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन से पूर्व निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल होने के लिए स्कूल परिसर में आ पहुंचे। ढोल नगाड़ों की धुन और रंग-गुलाल उड़ाते हुए भक्त भगवान गणेश की प्रतिमाओं और कई झांकियों के साथ खन्नौत नदी के बहेड़ा घाट के लिए रवाना हुए। इस दौरान गांव में मटकी फोड़ने के कार्यक्रम भी हुए। काफी ऊंचाई पर बंधी मटकियों को गांव के युवाओं की टीम ने फोड़कर पुरस्कार प्राप्त किया। 
विज्ञापन

शोभायात्रा का गांव के अलावा रास्ते में पड़ने वाले गांवों में पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। दोपहर बाद खन्नौत नदी में गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। इसके बाद नदी तट पर भंडारे का आयोजन किया गया। तमाम लोगों ने भंडारे में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में बालेंद्र मिश्रा, राजीव मिश्रा, विनीत शुक्ला, बबलू सिंह, शेरा शुक्ला, अंकित त्रिवेदी, अमित शुक्ला, सचिन त्रिपाठी, विवेक मिश्रा, रजत, विक्रम मिश्रा, अनूप, राघव, माधव आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed