{"_id":"cc2f7939799ee4b7f3b0d5e29ce95b30","slug":"shobhayatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षक झांकियों से सजी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षक झांकियों से सजी शोभायात्रा
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत शिरोमणि गुरु रविदास का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसके समापन पर पांच युवक-युवतियों को विवाह सूत्र में बांधा गया। इसके अलावा गोष्ठियों के माध्यम से भी संत के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
गुरु रविदास सभा के बैनर तले शोभायात्रा का शुभारंभ मिश्रीपुर स्थित रामबाग आश्रम से किया गया। यह यात्रा केरूगंज, चारखंभा, चौक, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान पहुंची, जहां सभा हुई। इसके बाद समाज के पांच युवक-युवतियों का आदर्श विवाह कराया गया। शोभायात्रा को दिनेश कुमार, भगवंत राम, डॉ. ओरीलाल, राकेश कुमार आदि ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में संतों, महापुरुषों और देव स्वरूपों की आकर्षक झांकियां शामिल की गईं, जिसमें प्रमुख रूप से गुरु रविदास, गौतम बुद्ध, डॉ. अंबेडकर, गुरु नानक, मीराबाई, संत कबीर, एकलव्य, संत गाडगे, वाल्मीकि, झलकारी बाई की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती और जलपान कराकर स्वागत भी किया गया।
समापन पर खिरनीबाग मैदान में बच्चों ने कविता पाठ कर और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खुशियां मनाईं। आयोजन में रामचरन लाल, केपी, राम प्रकाश, डॉ. छेदालाल, मनोहर लाल, श्याम बिहारी, सियाराम दिनकर, अमर चंद्र जौहर, दौलतराम, माया प्रकाश आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
इधर, जीएफ कालेज छात्रावास में संत शिरोमणि रविदास का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रमोद गौरव, करुणा शंकर हंस, सत्यदेव गौतम, विजय मस्ताना, रजनीश कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व छात्रों और अतिथियों ने संत रविदास और डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी के कार्यक्रम में शिक्षक नेता राम सिंह, जेपी गौतम, डॉ. राजवीर कनौजिया, सीके भारती, संतोष कुमारी आदि ने रविदास को समाज सुधाकर बताकर उन्हें नमन किया। इसके बाद सभी ने नरेश चंद्र वर्मा, प्रियांशु, सुधीर सागर, मधु, सुभाष चंद्र आदि के साथ कुष्ठ रोगियों को मिठाई बांटी।