फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shivraj hold killer Shakeel

शिवराज के हत्यारे शकील को पकड़ें

Mon, 10 Aug 2015 09:06 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 10 Aug 2015 09:06 PM IST
विज्ञापन
Shivraj hold killer Shakeel
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा में टेंट व्यवसायी शिवराज सिंह राठौर उर्फ गट्टू की हत्या के मामले में सोमवार को परिवार के लोगों ने एसपी से मिलकर हत्यारोपी शकील को गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी ने इस मामले में सीओ सिटी को जांच के आदेश दे दिए हैं। परिवार की महिलाओं ने एसपी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

मोहल्ला बिजलीपुरा मे 29 मई को मामूली विवाद में शिवराज सिंह राठौर के दूसरे समुदाय के मुन्ना, शानू और शकील ने गोली मार दी थी। मामला दो समुदाय का होने की वजह से मोहल्ले में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुन्ना और शानू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। चार जुलाई को बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शिवराज की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


एसपी ने सीओ सिटी को दिए जांच के आदेश
मृतक शिवराज सिंह के परिवार वालों ने एसपी से शकील को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने भी इस मामले की जांच सीओ सिटी से कराने के आदेश दिए हैं। परिवार वालों ने बताया कि आरोपी शकील उनके दरवाजे के सामने से खुलेआम निकलता है। एसपी ने इस मामले में कोतवाल को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विवेचना में निकल गया शकील का नाम
सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल यादव ने बताय कि शिवराज पर हुए जानलेवा हमले की मामले की विवेचना कर रहे एसआई हरिनंदन के मुताबिक उन्होंने मृतक शिवराज सिंह के बयान लिए थे। जिसमें उन्होंने बताया था कि हमलावरों में शकील नहीं था। उनके बयानों के आधार पर शकील का नाम विवेचना से निकाल दिया गया था। मौत के बाद मामले की विवेचना कोतवाल केके तिवारी को सौंप दी गई। विवेचना में दोबारा से बयान लिए जाएंगे। बयानों के आधार पर शकील को फिर मुकदमे में शामिल किया जा सकता है। इस मामले में पुलिस अगर घायल शिवराज के कोर्ट में 164 के बयान करा देती तो मामले में पुलिस पर आरोप नहीं लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed