{"_id":"ea996d919c214c28eccfc481b637443f","slug":"shiva-military-escort-of-neat-cattle-landed-on-the-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौवंश के रक्षार्थ सड़क पर उतरे शिव सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौवंश के रक्षार्थ सड़क पर उतरे शिव सैनिक
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 30 Oct 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
गायों और गौवंश की रक्षा के लिए शिव सेना के कार्यकर्ता शुक्रवार को फिर सड़क पर उतर आए। उन्होंने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर गौ हत्या को प्रतिबंधित करने के साथ गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और गौ वध में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि हिंदू धर्म में गाय की घर-घर पूजा होती है, लेकिन शहर में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पशु वध होता है। प्रशासन द्वारा इस पर कारगर रोक नहीं लगाई जा सकी। इसलिए गाय की रक्षा के लिए उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने के साथ गौवध में लिप्त लोगों पर महाराष्ट्र के प्रावधान की तरह कठोर दंड दिया जाए।
ज्ञापन में रोजा थर्मल पॉवर से जिले को 24 घंटे बिजली सप्लाई दिलाने, शहर में जाम की समस्या के स्थायी निराकरण के लिए सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाए जाने आदि मांगों का भी उल्लेख किया गया है। प्रदर्शन में होशियार सिंह, लाल बहादुर प्रजापति, सुनीता गुप्ता, फईम खां, अरविंद कुमार, गौरव कश्यप, सुनील कुमार, राम किशोर, बंटी कश्यप, विजय कुमार, राम सिंह आदि शामिल रहे।