{"_id":"69dfeb728c9afcfa13007230","slug":"shijas-impressive-performance-without-coaching-guided-by-a-doctor-couple-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-170753-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिना कोचिंग शिजा का अच्छा प्रदर्शन...डॉक्टर दंपती ने किया मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिना कोचिंग शिजा का अच्छा प्रदर्शन...डॉक्टर दंपती ने किया मार्गदर्शन
विज्ञापन
सीबीएसई की जिला टॉपर शिजा को मिठाई खिलाते परिजन। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। मोहल्ला अंटा निवासी डॉ.हिकमत सिद्दीकी और डॉ.असमा हिकमत की बेटी शिजा ने सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तक्षशिला पब्लिक स्कूल की छात्रा शिजा ने बिना किसी कोचिंग के माता-पिता के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया।
शिजा ने प्रत्येक विषय में अपनी मजबूत पकड़ को प्रदर्शित किया। उन्होंने एआई में सौ फीसदी, हिंदी और विज्ञान में 99 और अंग्रेजी में 98 अंक पाए हैं। गणित में 95 अंक ही मिले हैं। शिजा ने बताया कि गणित में उनका तीन नंबर का प्रश्न छूट गया था। बिना किसी कोचिंग के उन्होंने अपने माता-पिता के मार्गदर्शन में तैयारी की। स्कूल में क्लास के बाद घर पर आकर अपनी मां की निगरानी में परीक्षा की तैयारी की।
शिजा के अनुसार, उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। कभी यू-ट्यूब पर लेक्चर अवश्य देख लेती थी। शिजा को उनकी मां डॉक्टर बनाना चाहती हैं, जबकि पिता यूपीएससी की तैयारी कराना चाहते हैं। शतरंज खेलने की शौकीन बेटी के टॉप करने से परिवार में जश्न का माहौल हैं। उनकी छोटी बहन मायशा हिकमत ने भी सातवीं कक्षा में 99.13 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बेटी की उपलब्धि पर परिजनों ने उसका उत्साह बढ़ाते हुए मिठाई खिलाई। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
एनसीईआरटी की पुस्तकों पर फोकस कर बने टॉपर
शाहजहांपुर। तक्षशिला पब्लिक स्कूल की कक्षा दस के छात्र मोहम्मद अर्सलान ने भी 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उनकी कामयाबी से पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। परिजनोंं ने उन्हें मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया।
मोहल्ला बाडूजई प्रथम तारों वाला बाग निवासी एडिशनल डेवपलमेंट ऑफीसर, भावलखेड़ा मोहम्मद इलियास और बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका शगुफ्ता परवीन के बेटे मोहम्मद अर्सलान ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें अंग्रेजी में नंबर कम रहने का मलाल है। वह बताते हैं कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं।
दसवीं की परीक्षा की तैयारी में एनसीईआरटी की किताबों पर फोकस किया। सीमित समय के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले अर्सलान ने यू-ट्यूब पर उच्च स्तरीय लेक्चर का सहारा लिया। उनका मार्गदर्शन बहन हया फातिमा ने भी किया। वह बीएससी कर रही हैं। उनकी कामयाबी से दादा रजा हुसैन और दादी हसीना बेगम भी काफी खुश हैं। संवाद
--
अक्षत ने पांच से छह घंटे पढ़ाई कर पाया मुकाम
शाहजहांपुर। फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल के दसवीं के छात्र अक्षत ने 98.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने स्कूल के अलावा पांच से छह घंटे पढ़ाई कर मुकाम पाया है।
अक्षत के पिता मदन गोपाल कटिया उच्च प्राथमिक विद्यालय, जलालाबाद में कार्यरत हैं। उनकी मां रश्मि कटियार भी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जलालाबाद में संगीत शिक्षिका हैं। अक्षत ने बताया कि उनका पसंदीदा विषय गणित है। इसमें 99 अंक आए हैं। हिंदी में सबसे कम 97 अंक हासिल हुए हैं।
उनकी बड़ी बहन यशस्वी दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी कर रही हैं। वह सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करते हैं। यू-ट्यूब को पढ़ाई के लिए उपयोग करते हैं। वह सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहते हैं। संवाद
-- -- -- -- --
फोटो 76
मेंस और एडवांस की तैयारी कर रहे अनुकूल गर्ग
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला रोशनगंज निवासी हेमंत अग्रवाल व श्वेता अग्रवाल बेटे अनुकूल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वह जेईई-मेंस और एडवांस की तैयारी कर रहे हैं।
अनुकूल ने बताया कि परीक्षा से पहले ही तैयारियों को शुरू कर दिया था। लक्ष्य को तय करते हुए पढ़ाई की। कक्षा में अध्ययन के साथ ही घर में पढ़ाई की। सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करने वाले अनुकूल को क्रिकेट खेलने का शौक है। उन्होंने बताया कि मेहनत के दम पर ही परीक्षा उत्तीर्ण की है। कोशिश रहेगी कि बारहवीं में जिले में टॉप कर सकें। संवाद
--
फोटो 80
डॉक्टर बनना चाहती हैं ओजस्वी
शाहजहांपुर। तक्षशिला पब्लिक स्कूल की छात्रा ओजस्वी मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। नई बस्ती रेती निवासी एमआर नवनीत मिश्रा और ज्योति मिश्रा की बेटी हैं।
ओजस्वी ने सात से आठ घंटे पढ़ाई कर तैयारी की है। वह सोशल मीडिया से दूर रहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। परिजन के अनुसार, ओजस्वी शुरू से ही पढ़ाई में बेहद समर्पित रही हैं और हर विषय में गहरी रुचि रखती हैं। वह नीट की तैयारी कर डॉक्टर बनना चाहती हैं। संवाद