फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sharda canal including bike dropped Young

बाइक सहित शारदा नहर में गिरा युवक

Mon, 30 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 30 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sharda canal including bike dropped Young
बाइक सहित शारदा नहर में गिरा युवक
शनिवार रात बहन के घर जा रहा एक युवक बाइक सहित शारदा नहर में जा गिरा। रविवार सुबह जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश कराई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पुलिस को तहरीर दी गई है। गांव जठियापुर खुर्द निवासी अखिलेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 24 वर्षीय भाई राजकुमार 28 मई की शाम अपने बहनोई रामनिवास के घर सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव जसवंतपुर उर्फ नौगवां गया था। रविवार सुबह पता चला कि राजकुमार बहनोई के घर नहीं पहुंचा है। परिवार के लोग राजकुमार की तलाश में निकले तो गांव नवाबपुर गंगा के पुल के पास दुकान करने वालों ने बताया कि रात में कोई नहर में गिर गया था। उसने बचाने के लिए शोर भी मचाया था, लेकिन रात होने के कारण कोई नहर में घुसने का साहस नहीं जुटा सका। जानकारी पाकर राजकुमार के परिवार के लोगों ने गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश कराई तो राजकुमार की बाइक नहर में मिल गई, लेकिन राजकुमार का कोई पता नहीं चल सका। राजकुमार का पता नहीं चलने से परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed