फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sharad Singh, who changed his gender, became a father... his wife gave birth to a son

Shahjahanpur News: जेंडर बदलवाने वाले शरद सिंह बने पिता... पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

Thu, 03 Apr 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 03 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sharad Singh, who changed his gender, became a father... his wife gave birth to a son
शाहजहांपुर में शरद सिंह अपने बेटे और पत्नी के साथ। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। जेंडर बदलवाकर महिला से पुरुष बने शरद सिंह की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। परिवार में 26 साल के बाद किलकारी गूंजने से खुशी का माहौल है। शरद सिंह ने दो वर्ष पूर्व महिला मित्र सविता सिंह से विवाह किया था।
विज्ञापन

दोनों पैरों से दिव्यांग सरिता ने बीएड करने के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 में उत्तीर्ण की थी। इसके बाद बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी मिली थी। उन्हें भावलखेड़ा के एक विद्यालय में तैनाती मिली थी। इसके बाद उन्होंने अपना जेंडर बदलने की कवायद को शुरू किया था। वर्ष 2020 से 2022 के मध्य जेंडर बदलने की प्रक्रिया पूर्ण की थी।
विज्ञापन

ऑपरेशन व थेरेपी के बाद चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ उगने के साथ ही उनकी आवाज भी भारी हो गई। प्रशासन ने उन्हें पुरुष का प्रमाणपत्र भी जारी किया था। सरिता से शरद बनने के बाद वर्ष 2023 में उन्होंने पीलीभीत निवासी रिश्तेदार सविता सिंह से शादी कर ली थी। इसके बाद सविता सिंह गर्भवती हुईं। शरद ने उनकी प्रेग्नेंसी का वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सविता को प्रसव पीड़ा होने पर बरेली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। यहां उन्होंने ऑपरेशन के बाद बच्चे को जन्म दिया है। शरद सिंह अमर बलिदानी ठाकुर रोशन सिंह के प्रपौत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed