{"_id":"67896019f47ce4d9d609f133","slug":"sharad-eleven-team-in-final-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-135747-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शरद इलेवन टीम फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शरद इलेवन टीम फाइनल में
Fri, 17 Jan 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
कैंट मैदान पर चल रहे कारगिल शहीद क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में शॉट लगाता खिलाड़ी। स्
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग व मुमुक्षु आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कारगिल शहीद क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें रावतपुर कांट को हराकर शरद इलेवन टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।
टॉस जीतकर शरद इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 135 बनाए। सलामी बल्लेबाज कप्तान राजवीर ने ताबड़तोड़ बैटिंग कर 64 रनों का योगदान दिया। अंश ने 21, सनी वर्मा ने 19 रन बनाए। रावतपुर कांट के गेंदबाज मोहम्मद अली ने तीन, शारिक शाह व सूरज ने दो-दो विकेट लेकर बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रावतपुर कांट की टीम 12 ओवर में 53 रन पर ही ऑलआउट हो गई। अली ने 13 व शहजाद ने 12 रन बनाए। तीन बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। शरद इलेवन के गेंदबाज सनी वर्मा व केडी सिंह ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किए। राकेश ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
मैच के अंपायर मोहम्मद, रिजवान और स्कोरर साहिल रहे। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि मैन ऑफ द मैच का खिताब से सनी को नवाजा गया।