{"_id":"66493c05fe2b0f56270c0b77","slug":"shanis-three-sixes-gave-victory-to-maqsudapur-xi-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-118912-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शनी के तीन छक्कों ने मकसूदापुर इलेवन को दिलाई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शनी के तीन छक्कों ने मकसूदापुर इलेवन को दिलाई जीत
Sun, 19 May 2024 05:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 19 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। बंडा के गांव अजोधापुर में शहीद सारज सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। शनिवार को केशव के हरफनमौला प्रदर्शन और शनी के तीन छक्कों की मदद से मकसूदापुर इलेवन ने किंग्स इलेवन ररूआ की टीम को एक विकेट से हरा दिया।
टॉस मकसूदापुर इलेवन के कप्तान जगवीर कश्यप ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी किंग्स इलेवन ररूआ की टीम के खिलाड़ी आयाराम, गयाराम की तरह खेले और पूरी टीम 13.2 ओवर में 88 रन पर ऑलआउट हो गई। किंग्स इलेवन केे खिलाड़ी शीबू ने 28 रन बनाए। मकसूदापुर की ओर से केशव ने चार, शनी ने दो विकेट लिए। दो खिलाड़ी रन आउट हो गए।
जवाब में खेलने उतरी मकसूदापुर की टीम के विकेट भी लगातार गिरते रहे। किंग्स इलवेन के खिलाड़ी शीबू ने पांच खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। खिलाड़ी शनी के तीन छक्कों की मदद से बने 27 रनों की बदौलत मकसूदापुर की टीम ने 14 ओवर में नौ विकेट पर 89 रन बनाकर मैच जीत लिया। मकसूरापुर टीम के खिलाड़ी केशव को सात रन बनाने, चार विकेट लेने और दो कैच पकड़ने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग ओमकार सिंह और गुरविंदर सिंह रंधावा ने की। कमेंट्री मनी बाजवा और गुरपाल सिंह ने, स्कोरिंग हरदीप सिंह और गुरमुख सिंह सिंह ने की।