फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjhanpur Fire in moving car fireball formed long jam on the road

Shahjhanpur : चलती कार में लगी आग, बनी आग का गोला, सड़क पर लगा लंबा जाम

Thu, 13 Oct 2022 08:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, शाहजहांपुर
अमर उजाला संवाद, शाहजहांपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 13 Oct 2022 08:09 PM IST
सार

कार चुनाव कार्यालय में तैनात सिपाही कुलदीप की है। दमकल यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ड्यूटी करने के बाद कुलदीप कुमार पुवायां लौट रहे थे।  तभी रास्ते में हादसा हुआ। 
 

विज्ञापन
Shahjhanpur Fire in moving car fireball formed long jam on the road
चलती कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुवायां-शाहजहांपुर मार्ग पर सिंधौली स्थित खन्नौत नदी पुल पर बृहस्पतिवार शाम को शॉर्ट सर्किट से कार में आग लग गई। कार चुनाव कार्यालय में तैनात सिपाही कुलदीप की है। दमकल यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

 


ड्यूटी करने के बाद कुलदीप कुमार पुवायां लौट रहे थे। सिंधौली के पास खन्नौत नदी के पुल पर शार्ट सर्किट होने से कार से अचानक धुआं निकलने लगा। धुएं को देखकर कुलदीप ने तुरंत कार को रोड के किनारे खड़ा किया और बाहर आ गए। कुछ देर में कार ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। लपटें उठती देखकर कुछ देर के लिए यातायात रुक गया। इसके चलते वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

विज्ञापन

 

सिंधौली थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। तेज लपटों पर मिट्टी डालने का भी कोई फर्क नहीं पड़ा। इस बीच दमकल यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। इस बीच करीब एक घंटे तक यातायात बंद रहा। पुलिस को वाहनों को पास कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed