फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur Red won the final match by 61 runs.

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर रेड ने 61 रनों से जीता फाइनल मुकाबला

Sun, 08 Feb 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur Red won the final match by 61 runs.
शाह क्लब मैदान पर आयोजित शहीद कप महिला क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने के बाद खुशी जताती शाहजहांपुर रे
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित शाह क्लब मैदान पर आयोजित शहीद कप महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शाहजहांपुर रेड और शाहजहांपुर ब्लू के बीच खेला गया। शाहजहांपुर रेड ने 61 रनों से फाइनल मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन



शाहजहांपुर रेड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 161 रन बनाए। अंशिका ने 35, काव्या ने 35, शबनम प्रसाद ने 16, खुशी ने 14 रन बनाए। शाहजहांपुर ब्लू की ओर से अयोध्या राठौर ने तीन और एंजेल मिश्रा ने दो विकेट लिए। रितिका खन्ना तथा कप्तान वसुंधरा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर ब्लू की टीम 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एंजेल मिश्रा ने 20, मनप्रीत ने 16, वृद्धि ने 15, आराध्या ने 14 रन बनाए। शाहजहांपुर रेड की ओर से काव्या ने तीन विकेट लिए। शिव यादव और वैष्णवी श्रीवास्तव ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच काव्या रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द सीरीज आराध्या राठौर, बेस्ट बैट्समैन संध्या, बेस्ट बॉलर एंजेल मिश्रा तथा साफिया संयुक्त रूप से रहीं। विजेता तथा उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन सदस्य आनंद पाठक ने पुरस्कृत किया। कोऑर्डिनेटर शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन मनोज यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अभय सिंह गुर्जर, सौरभ मलिंगा, पंकज तिवारी, अभिषेक शर्मा, फरीद खान, गगन खन्ना आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed