फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur: Protesting in the river against the sale of Chinese manjha shouting slogans

शाहजहांपुर: चाइनीज मांझे की बिक्री के विरोध में नदी में खड़े होकर किया प्रदर्शन, की नारेबाजी

Mon, 07 Feb 2022 01:44 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 07 Feb 2022 01:44 PM IST
सार

सामाजिक संगठन जनता की आवाज के संस्थापक संजीव गुप्ता और महिला इकाई अध्यक्ष सोनी गुप्ता ने सोमवार को खन्नौत नदी के पानी में खड़े होकर चाइनीज मांझे की बिक्री का विरोध किया।

विज्ञापन
Shahjahanpur: Protesting in the river against the sale of Chinese manjha shouting slogans
नदी के बीच खड़े होकर विरोध जताते संस्था के सदस्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चाइनीज मांझे के कारण आए दिन होने वालीं दुर्घटनाओं व पक्षियों को होने वाले नुकसान को देखते हुए एक सामाजिक संगठन ने नए तरीके से विरोध जताया। संगठन के लोगों ने नदी के बीच में खड़े होकर नारेबाजी की और चाइनीज मांझे का प्रयोग करने और बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


सामाजिक संगठन जनता की आवाज के संस्थापक संजीव गुप्ता और महिला इकाई अध्यक्ष सोनी गुप्ता ने सोमवार को खन्नौत नदी के पानी में खड़े होकर चाइनीज मांझे की बिक्री का विरोध किया। संजीव गुप्ता ने कहा कि चाइनीज मांझे से प्राणघातक घटनाएं घटती रहती हैं। लाखों पशु, पक्षी घायल होकर मौत के मुंह में समां चुके हैं। मगर अभी तक शासन और प्रशासन मौन साधे हुए है।

विज्ञापन

जल समाधि लेने की दी चेतावनी

उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में दुकानों पर खुलेआम चाइनीज मांझा बिक रहा है। जन प्रतिनिधि भी मौन साधे हैं, क्योंकि उन्हें वोटों की चिंता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि 24 घंटे के अंदर शहर की दुकानों पर छापा मारकर चाइनीज मांझा जब्त नहीं हुआ तो नदी में जल समाधि लेकर प्राण त्याग देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed