फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur police team rushed to Ghaziabad

शाहजहांपुर पुलिस टीम गाजियाबाद रवाना

Tue, 10 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 10 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
जिला विकलांग अधिकारी रंजीत सोनकर की मौत के मामले में छानबीन कर रही पुलिस की एक टीम सोमवार को गाजियाबाद रवाना हो गई। वहां पुलिस रंजीत की पत्नी और जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना सोनकर के पहले पति से पूछताछ करेगी। इससे पुलिस को विवेचना में काफी मदद मिलने की उम्मीद है। संदिग्ध हालात में जिला विकलांग अधिकारी रंजीत सोनकर की 21 अप्रैल की रात में मौत हो गई थी। इस मामले में उनके भाई राजेश सोनकर ने रंजीत की पत्नी व समाज कल्याण अधिकारी अर्चना सोनकर और उनके परिवार वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाकर उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक रंजीत और अर्चना की 16 फरवरी 2016 को शादी हुई थी। शादी के तुरंत बाद से दोनों के बीच संबंध खराब हो गए थे। इसका कारण अर्चना में महिलाओं जैसे गुण न होना बताया गया। इस पर अर्चना और उनके परिवारीजनों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर रंजीत सोनकर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए 28 मार्च को डीएम कार्यालय में दाखिल दफ्तर भी किया था और फैमिली कोर्ट में विवाह शून्य करने के लिए अर्जी दी थी। इस मामले में सच्चाई जानने के लिए के लिए थाना सदर बाजार पुलिस ने एसआई विनोद कुमार को उनके पहले पति डॉ. दीपक सोनकर से पूछताछ करने के लिए गाजियाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed