{"_id":"63452905b54c536ffc216452","slug":"shahjahanpur-news-three-cow-smugglers-arrested-and-one-policeman-injured-in-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: गौ तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार, एक सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: गौ तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार, एक सिपाही घायल
Tue, 11 Oct 2022 01:57 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:57 PM IST
सार
गौ तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ कांट क्षेत्र के गांव अरुआ खानपुर में हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तस्करों को घेर लिया था, इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर में कांट थाना क्षेत्र में सोमवार रात मुठभेड़ में पुलिस ने तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक सिपाही भी घायल हुआ है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर कांट क्षेत्र के गांव अरुआ खानपुर में कम्पोजिट विद्यालय के पास कुछ लोगों को घेर लिया। इस बीच तस्करों ने पुलिस पर फायर कर दिया। किसी तरह बचकर पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने अरुआ खानपुर निवासी रफ्फन उर्फ भूरे, शब्बीर व बच्चन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से एक गोवंश, पशु काटने के उपकरण और एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। वहीं, धरपकड़ के दौरान सिपाही रितिक तेवतिया चोट लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन