फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur: Lathi charge on BJP workers protesting against lapse in PM's security SO sent to police line

शाहजहांपुर: पीएम की सुरक्षा में चूक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, एसओ लाइन हाजिर

Fri, 07 Jan 2022 03:30 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, शाहजहांपुर
पीटीआई, शाहजहांपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 07 Jan 2022 03:30 PM IST
सार

भाजपा के तिलहर नगर अध्यक्ष राजीव राठौर ने बताया कि प्रधानमंत्री की पंजाब यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में हुई चूक के खिलाफ पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार रात जुलूस निकाला। जुसूल जब शहीद कुटीर पहुंचा तो वहां पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Shahjahanpur: Lathi charge on BJP workers protesting against lapse in PM's security SO sent to police line
पीएम मोदी की सुरक्षा में भारी चूक - फोटो : ANI-फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे पर उनकी सुरक्षा में हुई चूक के खिलाफ तिलहर में प्रदर्शन कर रहे सत्तारूढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस थाना के प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन


भाजपा के तिलहर नगर अध्यक्ष राजीव राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री की पंजाब यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में हुई चूक के खिलाफ पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार रात जुलूस निकाला। जुसूल जब शहीद कुटीर पहुंचा तो वहां पुलिस पहुंच गई और नारेबाजी के बारे में पूछताछ करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

राठौर ने दावा किया कि पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और इसके बाद पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने इकट्ठे होकर स्थानीय पुलिस स्टेशन के बाहर धरना दिया, जिसके बाद शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तिलहर से भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा ने पुलिस की कथित कार्रवाई की निंदा की है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेयी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद तिलहर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed