{"_id":"62344c45e5d4ea7410415dd8","slug":"shahjahanpur-laat-sahab-march-organized-on-holi-festival-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली 2022: शाहजहांपुर में शान से निकला लाट साहब का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली 2022: शाहजहांपुर में शान से निकला लाट साहब का जुलूस
Fri, 18 Mar 2022 02:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 18 Mar 2022 02:40 PM IST
सार
शाहजहांपुर में होली के अवसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाट साहब का जुलूस निकाला गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस में भाग लिया।
विज्ञापन
लाट साहब जुलूस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देशभर समेत उत्तर प्रदेश में होली त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। शाहजहांपुर में रंगों के पर्व होली के अवसर पर शुक्रवार को लाट साहब का जुलूस निकाला गया। लाट साहब पर रंगों और जूते-चप्पल की बौछार की गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस को निकाला गया। सुबह दस बजे छोटा चौक स्थित फूलमती मंदिर में माथा टेकने के बाद लाट साहब को भैंसा गाड़ी पर बैठाया गया। जहां से उनकी सवारी सीधे चौक कोतवाली पहुंची। कोतवाल ने लाट साहब को सलामी देने के साथ ही इनाम भी दिया।
विज्ञापन
इसके बाद जुलूस चार खंभा, केरूगंज, अंटा चौराहा, सुदामा चौराहा, सदर बाजार थाने के सामने से होते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। जहां लाट साहब ने मत्था टेका। इसके बाद घंटाघर होते हुए चौक में जुलूस समाप्त हो गया। जुलूस के दौरान आरएएफ के साथ भारी पुलिस फोर्स भी लगाई गई थी। जगह-जगह लाट साहब पर जूते और रंग से स्वागत किया गया। इसी तरह सराय काइयां मोहल्ले से छोटे लाट साहब का जुलूस भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकाला गया।
विज्ञापन