फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur got representation in the Union Cabinet for the sixth time

Shahjahanpur News: केंद्रीय मंत्रिमंडल में छठी बार शाहजहांपुर को मिला प्रतिनिधित्व

Mon, 10 Jun 2024 04:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 10 Jun 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur got representation in the Union Cabinet for the sixth time
चौक में आतिशबाजी कर विजय उत्सव मनाते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत : जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। पीलीभीत से सांसद जितिन प्रसाद को एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वर्ष 2009 के बाद जितिन एक बार फिर से केंद्र की राजनीति में पहुंच गए। यह छठवां मौका है, जब जिले को केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व करने का उन्हें मौका मिला है।
विज्ञापन

वर्ष 2001 में युवा कांग्रेस के नेता के रूप में राजनीति शुरू करने वाले जितिन प्रसाद शाहजहांपुर व धौरहरा से लोकसभा सदस्य चुने गए थे। वह लगातार दो बार मंत्री रहे। कांग्रेस से मोहभंग हाेने के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। योगी सरकार में उन्हें लोक निर्माण मंत्री का दायित्व सौंपा गया। वर्ष 2024 के चुनाव में उन्हें पड़ोसी जिले पीलीभीत से चुनाव मैदान में उतारा गया। जनता ने उन पर विश्वास जताते हुए बड़े अंतर से जीत दिलाई।
विज्ञापन

रविवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जितिन प्रसाद ने शपथ ग्रहण की। उनसे पहले सत्यपाल सिंह यादव 19 मार्च 1998 से 12 अक्तूबर 1999 तक भाजपा सरकार में राज्यमंत्री रहे। 24 मई 2003 से 22 मई 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में स्वामी चिन्मयानंद ने राज्यमंत्री का पद संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.मनमोहन सिंह की सरकार में अप्रैल 2008 में पहली बार कांग्रेस ने जितिन प्रसाद को राज्यमंत्री बनाया था। वह उस समय सबसे कम उम्र आयु के राज्यमंत्री थे। अपने दूसरे कार्यकाल में वर्ष 2009 में पुन: राज्यमंत्री बने थे। वे चार बार विभिन्न विभागों के राज्यमंत्री रहे। इसके बाद पांच जुलाई 2016 को नरेंद्र मोदी सरकार में कृष्णाराज राज्यमंत्री बनीं। दो बार में उनके पास दो विभागों का कार्यभार रहा।

---------
चौक में मना विजय उत्सव
शाहजहांपुर। देश के प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने पर चौक में विजय उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चौक मंडल अध्यक्ष वैभव खन्ना, कमल गुप्ता, मनीष गुप्ता, अनूप मौर्य, शेखर रस्तोगी, रमेश पाल, सुरेश चंद्र वर्मा, कपिल सिंह वर्मा, अनुज वर्मा, विशेष सोनी, अनूप रस्तोगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed