फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur Girl student hanged herself failed in high school exam

Shahjahanpur: छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान, हाईस्कूल की परीक्षा में कम नंबर आने से थी परेशान

Fri, 24 Jun 2022 05:23 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 24 Jun 2022 05:23 PM IST
सार

बैसरी निवासी महेंद्र की बेटी वर्षा हाईस्कूल की परीक्षा में कम नंबर आने से दुखी थी। शुक्रवार सुबह पांच बजे उसने कमरे में साड़ी को फंदा बनाकर कुंडे में डालकर उसमें लटककर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
Shahjahanpur Girl student hanged herself failed in high school exam
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव बैसरी निवासी महेंद्र की 15 वर्षीय बेटी वर्षा ने शुक्रवार सुबह पांच बजे कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। वह हाईस्कूल की छात्रा थी। पांच दिन पहले परीक्षा के परिणाम में कम नंबर आने से वह तबसे गुमसुम थी।

विज्ञापन


बैसरी निवासी महेंद्र किसान हैं। उनके चार बेटे-बेटियां है। तीसरे नंबर की बेटी वर्षा ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। वह श्री सत्यपाल सिंह इंटर कॉलेज, सिउरा में संस्थागत छात्रा थी। पोस्टमार्टम हाउस में भाई अजय ने बताया कि परीक्षा के लिए काफी मेहनत करने के बावजूद वर्षा के 10वीं में अपेक्षा अनुरूप नंबर नहीं आए थे। इसके बाद से वह काफी उदास थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घरवालों ने अगले साल मेहनत कर अच्छे नंबर लाने के लिए समझाया भी था। शुक्रवार सुबह पांच बजे उसने कमरे में साड़ी को फंदा बनाकर कुंडे में डालकर उसमें लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed