फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   shahjahanpur girl burn case

छात्रा को जलाने के मामले में चार आरोपियों को भेजा जेल

Sat, 27 Feb 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
shahjahanpur girl burn case
शाहजहांपुर में पकड़े गए आरोपियों के विषय में जानकारी देते एसपी एस.आनंद । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। दुष्कर्म करने में विफल होने पर छात्रा को जलाने के मामले में पुलिस ने एक युवती समेत चार आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया। पूर्व में तिलहर थाने में दर्ज एफआईआर में सामूहिक दुष्कर्म, आपराधिक साजिश रचने और साक्ष्य छिपाने की धाराओं को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

एसपी एस आनंद ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि 22 फरवरी को कांट थाना क्षेत्र की रहने वाली बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पिता के साथ एसएस कॉलेज आई थी। बाद में कॉलेज से वह गायब हो गई। पिता उसे तलाश करता रहा। शाम छह बजे तिलहर थाना क्षेत्र के नगरिया रिंग मोड़ पर छात्रा बुरी तरह जली अवस्था में मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 65 प्रतिशत जली छात्रा को हालत गंभीर होने पर सिविल हॉस्पिटल, लखनऊ में भर्ती कराया गया। लखनऊ में मजिस्ट्रेट को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि एसएस कॉलेज में उसके साथ पढ़ने वाली उसकी सहेली पिंकी ने उसे सहपाठी मनीष और अपने फुफेरे भाई राजू से मिलने के लिए भेजा था। खुद बाद में आने के लिए कहा। पुलिस के मुताबिक छात्रा घटनास्थल तक खुद ही पैदल पहुंची थी। घटना वाले दिन कॉलेज के मेन गेट पर पिता के होने के कारण पीड़िता कॉलेज की टूटी दीवार के रास्ते से अपने पिता की नजरों से बचते हुए कॉलेज से निकल गई थी और अकेले ही घटनास्थल की तरफ चली गयी। इसकी पुष्टि कॉलेज एवं शहर में अलग-अलग जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हुई। इसी बीच मनीष, सुभाष आदि भी कॉलेज से चले गए थे। आम की बगिया में पहुंचकर पीड़िता को अकेले पाकर आरोपियों ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा के विरोध करने पर उसे जलाकर मार डालने की कोशिश की। छात्रा को जलता छोड़कर तीनों युवक भाग गए। वहीं छात्रा ने अपने शरीर पर लगी आग बुझाई। छात्रा के बयान के आधार और अपनी विवेचना के मुताबिक चारों आरोपियों को प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस ने तिलहर थाने में पिता की ओर से अज्ञात में दर्ज एफआईआर में चारों आरोपियों के नाम शामिल किए हैं। इसके साथ ही आईपीसी की धारा 226 और 307 के साथ ही 376 घ/511/120 ख/201 की वृद्धि भी की है। एसपी एस आनंद ने बताया कि चारों आरोपियों को शुक्रवार सुबह उनके घरों से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस जांच कर ठोस सबूतों के साथ चार्जशीट तैयार करेगी।
विज्ञापन

ये हुए गिरफ्तार
मनीष निवासी ग्राम मौजमपुर थाना कोतवाली, राजू निवासी ग्राम खाढेपुर थाना पुवायां, सुभाष निवासी मोहल्ला गढ़ी गाढ़ीपुरा, पिंकी निवासी मोहल्ला गढ़ी गाढ़ीपुरा थाना रामचन्द्र मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर में छात्रा को जलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन युवक और एक युवती पुलिस गिरफ्त में।

शाहजहांपुर में छात्रा को जलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन युवक और एक युवती पुलिस गिरफ्त में।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed