{"_id":"62bec77f6d13f7538e2e0972","slug":"shahjahanpur-class-fourth-student-dies-after-being-crushed-by-roadways-bus-family-members-are-in-bad-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: रोडवेज बस से कुचलकर कक्षा पांंच की छात्रा की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: रोडवेज बस से कुचलकर कक्षा पांंच की छात्रा की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Fri, 01 Jul 2022 03:37 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 01 Jul 2022 03:37 PM IST
सार
केंद्रीय विद्यालय-प्रथम में कक्षा पांच में पढ़ने वाली छात्रा प्रशंसा शर्मा (10) शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे साइकिल से स्कूल से लौट रही थी। रोडवेज बस स्टैंड के करीब छात्रा किसी वजह से साइकिल समेत सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस उसका सिर कुचलते हुए आगे निकल गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
केंद्रीय विद्यालय की कक्षा पांच की छात्रा की शुक्रवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय-प्रथम में कक्षा पांच में पढ़ने वाली छात्रा प्रशंसा शर्मा (10) शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे साइकिल से स्कूल से लौट रही थी। रोडवेज बस स्टैंड के करीब छात्रा किसी वजह से साइकिल समेत सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस उसका सिर कुचलते हुए आगे निकल गई।
विज्ञापन
शोरशराबा सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के पिता सर्वेश शर्मा रेलवे में टेलीकॉम विभाग में कार्यरत हैं। वह सदर बाजार थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में रहते हैं। बेटी की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन