{"_id":"63879789ef15f94ff1596e70","slug":"shahjahanpur-bsp-coordinator-attacked-fellow-advocate-assaulted","type":"story","status":"publish","title_hn":"shahjahanpur : बरेली मंडल कोआर्डिनेटर पर हमला, साथी अधिवक्ता से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
shahjahanpur : बरेली मंडल कोआर्डिनेटर पर हमला, साथी अधिवक्ता से मारपीट
Wed, 30 Nov 2022 11:18 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:18 PM IST
सार
एडवोकेट दिनेश कुमार का जीआईसी तिराहे के पास चैंबर है। दिनेश के मुताबिक, रात करीब आठ बजे मकान मालिक व किरायेदार के बीच विवाद को लेकर उनके चैंबर में पंचायत चल रही थी। आरोप है कि एक पक्ष ने कुछ युवकों के साथ उनके चैंबर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बरेली कोर्डिनेटर की कार पर हमला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
थाना सदर बाजार क्षेत्र के पुराने एआरटीओ वाली गली निवासी बरेली के को-आर्डिनेटर व पुवायां विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी दिनेश कुमार एडवोकेट पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उनके वाहन को तोड़ दिया। उनके साथी अधिवक्ता के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन
एडवोकेट दिनेश कुमार का जीआईसी तिराहे के पास चैंबर है। दिनेश के मुताबिक, रात करीब आठ बजे मकान मालिक व किरायेदार के बीच विवाद को लेकर उनके चैंबर में पंचायत चल रही थी। आरोप है कि एक पक्ष ने कुछ युवकों के साथ उनके चैंबर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
चैंबर के बाहर खड़ी चार पहिया गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। उनके साथी राजीव गौतम के साथ भी मारपीट की गई। दिनेश ने सदर थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। दिनेश कुमार ने बताया कि राजीव गौतम की ओर से सदर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि चैंबर में रुपयों के लेन-देन को लेकर पंचायत चल रही थी। वहीं पर विवाद हुआ है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।