फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur After marriage it was found out that the husband is a transgender threatened to thrash

Shahjahanpur: शादी के बाद पता चला पति है किन्नर, ससुरालीजनों से की शिकायत तो कर दी पिटाई, मामला दर्ज

Sun, 19 Jun 2022 04:38 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 19 Jun 2022 04:38 PM IST
सार

पुलिस को पीड़िता ने बताया कि पांच जून को उसकी शादी शाहजहांपुर शहर क्षेत्र के एक मोहल्ले में हुई थी। पिता ने शादी में 10 लाख रुपये की रकम भी खर्च की। शादी में विदा होकर वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसका पति किन्नर है।

विज्ञापन
Shahjahanpur After marriage it was found out that the husband is a transgender threatened to thrash
युवती को शादी के बाद पता चला पति है किन्नर - फोटो : demo pics

विस्तार

पुवायां के एक गांव निवासी एक युवती ने आरोप लगाया है कि पांच जून को शाहजहांपुर में उसकी शादी हुई थी, लेकिन बाद में पता चला कि उसका पति किन्नर है। पीड़िता के अनुसार, उसने इसकी शिकायत ससुरालीजनों से की तो उन्होंने मानसिक व शारारिक उत्पीड़न किया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को पीड़िता ने बताया कि पांच जून को उसकी शादी शाहजहांपुर शहर क्षेत्र के एक मोहल्ले में हुई थी। पिता ने शादी में 10 लाख रुपये की रकम भी खर्च की। शादी में विदा होकर वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसका पति किन्नर है। उसने बताया कि पति, ससुर, देवर, बाबा ससुर, ददिया सास, चचिया ससुर, चचिया सास, ननद ने उसके साथ जानबूझ कर धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


उसने बताया कि ससुराल के लोगों की धोखाधड़ी से उसकी मान प्रतिष्ठा को धक्का लगा है और काफी आघात लगा है। उसने बताया कि उसने ससुराल के लोगों से शिकायत की तो विदा वाली रात में ही मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया गया। ससुर ने उसे काफी धमकाया और पुत्र के किन्नर होने की बात कहीं कहने पर जान से मारने की धमकी दी। ननद बाल पकड़कर घसीटती हुई कमरे में ले गई और देवर ने तमंचा तान कर धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed