फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur accident victims dead bodies were cremated in Sunaura village

Shahjahanpur accident: सुनौरा गांव में एक साथ उठीं 13 अर्थियां; बच्चों के शव दफनाते कांपे हाथ, बिलख पड़े लोग

Sun, 16 Apr 2023 04:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Apr 2023 04:13 PM IST
सार

शाहजहांपुर में शनिवार को गर्रा नदी के पुल से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से सुनौरा अजमतपुर गांव के 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की सुबह जब 13 शवों को गांव लाया गया तो चीत्कार मच गई। 

विज्ञापन
Shahjahanpur accident victims dead bodies were cremated in Sunaura village
अर्थी लेकर जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में तिलहर निगोही मार्ग पर बिरसिंगपुर गांव के पास शनिवार को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी थी। इसके नीचे दबकर सुनौरा अजमतपुर गांव के 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। 28 लोग घायल हुए। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की सुबह जब 13 शवों को गांव लाया गया तो चीत्कार मच गई। अपनों के शवों को देख महिलाएं रो-रोकर बेसुध हो गईं। 

विज्ञापन


हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके घर आसपास करीब सौ मीटर के दायरे में ही हैं। रविवार की सुबह एक साथ 13 अर्थियों उठीं तो गांव में आंसुओं का सैलाब आ गया। करुण क्रंदन देख हर आंख नम हो गईं। श्मशान स्थल पर बच्चों के शव दफनाए गए। बड़ों की चिता को मुखाग्नि दी गई। बच्चों के शव दफनाते लोगों के हाथ कांप गए। अंतिम संस्कार में शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी पहुंचे। 

विज्ञापन

गांव में थी कथा की तैयारी 

सुनौरा में हर साल भागवत कथा का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से कराया जाता था। धार्मिक आयोजन में पूरा गांव बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था। नदी से कलश में जल भरने के लिए गांव के लगभग हर परिवार से लोग जाते थे। शनिवार सुबह से ग्रामीण कथा की तैयारियों में लगे हुए थे। लोग देवी गीतों पर नाच रहे थे। बच्चों में उत्साह था। गांव का माहौल भक्तिमय था, लेकिन हादसे ने पूरे गांव की खुशियां छीन लीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Shahjahanpur accident victims dead bodies were cremated in Sunaura village
सुनौरा गांव में एक साथ जलीं चिताएं - फोटो : अमर उजाला

हादसे की खबर मिलते ही मची चीख-पुकार 

महिलाओं-बच्चों के साथ पुरुष ट्रैक्टर ट्रॉली में लदकर निकले थे। बताते हैं कि कुछ बुजुर्गों ने उन लोगों को टोका भी था। वे कह रहे थे कि ट्रॉली में इस तरह से लटककर मत जाओ। चालक ने तेज रफ्तार से ट्रैक्टर दौड़ाया, तब भी टोका, लेकिन वह नहीं माना। बिरसिंगपुर गांव के पास गर्रा नदी के पुल पर आखिरकार ट्रैक्टर-ट्रॉली नीचे जा सकी। ट्रॉली के नीचे महिलाएं और बच्चे दब गए थे। 

Shahjahanpur Accident: हे ईश्वर ! ये कैसा सितम... 13 लोगों की मौत से सुनौरा में आंसुओं का सैलाब

Shahjahanpur accident victims dead bodies were cremated in Sunaura village
शाहजहांपुर हादसा: रोते बिलखते मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां बच्चों समेत 13 को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही दुखद सूचना गांव पहुंची, हर ओर चीख-पुकार मच गई। जिन घरों के लोगों की मौत हुई थी या घायल हुए थे, उनको सांत्वना देने के लिए ग्रामीण उमड़ पड़े। 

Shahjahanpur accident victims dead bodies were cremated in Sunaura village
क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
गांव के राघवेंद्र सिंह, आशाराम, प्रमोद आदि ने बताया कि ऐसा हादसा आज तक न सुना और न देखा। एक साथ इतनी मौतें हो जाएंगी, ये कभी सपने में भी नहीं सोचा था। जिस गांव में कथा होनी थी, वहां करुण क्रंदन गूंज रहा है। किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। गलियों में सन्नाटा पसरा है। घरों में सिसकियां सुनाई दे रही हैं। जिन्होंने अपनों को खोया है, वे बदहवास हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed